वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में बुजुर्ग महिला हिंदी गाने पर डांस कर रही हैं। जिसको वैजयंती माला बताया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वैजयंती माला के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को डांस करते हुए देखा जा सकता है। जिसे पीछे से कुछ महिलाएं संभालती नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि 99 साल की आयु में अदाकारा वैजयंती माला डांस कर रही हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह वैजयंतीमाला हैं। वह सभी कृपालु थीं, एक उत्कृष्ट नर्तकी, वृद्धावस्था निर्मम हो सकती है, लेकिन हम सभी इसे कृपापूर्वक वृद्ध करके हरा सकते हैं, 99 वर्ष की आयु में भी वह नृत्य कर सकती हैं, ईश्वर उन्हें और भी बहुत से वर्ष प्रदान करे.......

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को Invid में डाला और तस्वीरों में कन्वर्ट किया। मिली तस्वीरों की रिवर्स इमेज सर्च करने पर एबीपी लाइव पर वायरल वीडियो का स्क्रीन शार्ट प्रकाशित मिला। जो 6 दिसंबर 2022 को प्रकाशित हुई है।

प्रकाशित खबर के मुताबिक वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला की उर्म 93 साल है। वीडियो में दादी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शम्मी कपूर का गाना बदन पर सितारे लपेटे हुए’ पर डांस कर रही हैं।

प्रकाशित खबर में कही पर भी यह नहीं लिखा है कि वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वैजयंती माला है।

अन्य रिपोर्टों को यहां , यहां और यहां पर भी पढ़ा जा सकता है। इन प्रकाशित खबरों में नरेंद्र सिंह नाम के एक ट्विटर अकाउंट का जिक्र किया गया है। जिसके मुताबिक ये वीडियो सबसे पहले यहां पोस्ट किया गया था।हमने नरेंद्र सिंह के ट्वीट को चेक किया, जिमें लिखा गया था-“93 की उम्र में, दादी पर शम्मी कपूर का जादू…”। 5 दिसंबर 2022 को नरेंद्र सिंह ने ट्वीट किया था।

प्रकाशित खबरों में कहीं पर भी नहीं कहा गया है कि वीडियो में दिख रही दादी वैजयंतीमाला है।

इसके अलावा ट्वीट से पता चलता है कि बुजुर्ग महिला के डांस का वीडियो एडिटेड है। ओरिजनल वीडियो में वृद्धा हिंदी गाने पर डांस कर रही हैं। यहां विश्लेषण देखें।

पड़ताल में आगे हमने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वैजयंती माला के बारे में सर्च किया तो हमें उनके कई हाल की ख़बरें प्रकाशित मिली। जिसमें वह वायरल वीडियो में दिख रही महिला की तरह नहीं लग रही है। इन खबरों में उन्हें देखा जा सकता है। यहां, यहां और यहां पर ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

हमने एक्‍ट्रेस वैजयंती माला का हालिया वीडियो ढुंढने पर हमें वैजयंती माला का दो महीने पहले प्रकाशित एक डांस वीडियो मिला। 22 दिसंबर, 2022 को चेन्नई कलाक्षेत्र में आयोजित कला संप्रेक्षण नामक एक कार्यक्रम में नृत्य करती वैजयंतीमाला का यह वीडियो निम्न में देखें। वैजयंतीमाला का नृत्य वीडियो के 2 मिनट 47 सेकंड पर देखा जा सकता है।

इसके अलवा भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी 21 नवंबर 2022 को वैजयंतीमाला के साथ अपनी फोटो ट्वीट की है।

हमने वायरल वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और एक्‍ट्रेस वैजयंती माला के तस्वीरों का विश्लेषण किया। जिससे साफ होता है कि वायरल वीडियो में वैजयंती माला नहीं है।

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वाय़रल वीडियो में दिख रही महिला बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वैजयंती माला नहीं है। वीडियो गलत दावे से वायरल किया जा रहा है।

Avatar

Title:वीडियो में डांस कर रही महिला क्या वैजयंती माला है ? जानिए पूरा सच

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: False