एक लड़की के शव की तस्वीर को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, मृतक लड़की लव जिहाद का शिकार हो गयी। लड़की का शव यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सूटकेस में मिला। लड़की का एक मुस्लिम लड़के यामीन खान के साथ प्रेम संबंध था। जिसके बाद लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- मथुरा:* यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलवे स्टेशन पर मृतकों की हत्या कर दी गई। 20 दिन से गायब हो गई थी लड़की, पुलिस ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट तो यामीन खान के साथ था प्रेम प्रसंग। यामीन ने बताया कि अकेले दोस्त के साथ रेप कर गला रेत दिया था। एक हीरोइन आज भी गई…

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल तस्वीर हमें कुछ मीडिया रिपोर्टस में मिली। आज तक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ये घटना नवंबर 2022 की है। जिसमें जानकारी दी गई है कि तस्वीर में दिख रही महिला 21 साल की आयुषी यादव है। जो दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी। आर्टिकल में आगे बताया गया है कि आयुषी यादव की हत्या उसके पिता ने की थी।

आगे हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, कुछ दिन पहले आयुषी अपने पापा नितेश यादव को बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वो घर लौटी तो उसके पिता ने अपना आपा खो दिया और उसे गोली मार दी।

फिर उसने उसके शरीर को प्लास्टिक में लपेटा और उसे एक ट्रॉली बैग में भर दिया और बैग को उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया था।

मामले की छानबीन करने पर पुलिस ने पता लगाया की घटना में आरोपी लड़की का पिता है। पूछताछ में पिता ने ये स्वीकार किया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की थी। इस खबर को यहां , यहां औऱ यहां पर भी देखा जा सकता है।

पड़ताल में आगे बढ़ते हुए हमें मथुरा पुलिस की तरफ से एक ट्विट मिला। 21 नवंबर को प्रकाशित इस ट्विट में पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता ने अपने माता-पिता की असहमति के बावजूद किसी से शादी की थी। इससे परिवार में तनाव पैदा हो गया और परिणामस्वरूप पीड़िता के पिता ने 17 नवंबर को उसे दो बार गोली मार दी थी । जिसके बाद उसकी लाश को रात भर घर पर रखने के बाद सुबह लगभग 3 बजे, एक लाल सूटकेस में पैक किया, और यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस फेंक दिया।

मथुरा पुलिस ने ट्वीट में आरोपी माता- पिता की गिरफ्तारी की तस्वीर शेयर कर घटना के बारे में जानकारी दी है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सूटकेस में मिली युवती की लाश का लव जिहाद से कोई लेना देना नहीं है। प्रेम प्रसंग के कारण लड़की की हत्या उसके पिता ने की थी।

Avatar

Title:सूटकेस में लड़की की लाश मिलने की घटना लव जिहाद से संबंधित नहीं नहीं, पिता ने की थी अपनी बेटी की हत्या…

Written By: Sarita Samal

Result: False