इंडोनेशिया में 7 साल पहले आई बाढ़ का वीडियो कुल्लू में बादल फटने के दावे से वायरल…

False Social

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के दृश्य के दावे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि कुल्लू में बादल फटने के दौरान लोग आश्रय लेने के लिए सड़कों पर भाग रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- बादल ऐसे फटता है देखो, कुल्लूकुल्लू में देखो भयंकर दृश्य।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया परिणाम में हमें वायरल वीडियो एक iNewsTV न्यूज यूट्यूब चैनल पर मिला। समाचार रिपोर्ट में दिखाए गए वीडियो, वायरल क्लिप से मेल खाती है। 

चैनल में वीडियो को 23 जून 2016 को अपलोड किया गया है। इससे साफ होता है कि वीडियो का हल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। 

वीडियो के शीर्षक में दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण सुलावेसी के संगीहे में अचानक आई बाढ़ का एक वीडियो है।

जांच में आगे बढ़ने पर हमें इंडोनेशियाई न्यूज रिपोर्ट Liputan6  मिली। जिसमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट्स इस्तमाल किया गया है। 


खबर के मुताबिक ये वीडियो उत्तरी सुलावेसी के संगीहे स्थित ताहुना जिला भूस्खलन और बाढ़ के दौरान एक वीडियोग्राफर द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में, भूस्खलन और बाढ़ के पानी के कारण पहाड़ी इलाकों के ढहने से बचने के लिए निवासी खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं। ताहुना जिला इस बाढ़ और भूस्खलन आपदा से प्रभावित आठ उप-जिलों में से एक है। 

घटना 22 जून 2016 को शाम की है। इस में सैकड़ों निवासियों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। माना जा रहा है कि भूस्खलन में पांच लोग दबे गए थे। उनमें से एक मृत पाया गया।

https://www.vidio.com/watch/378270

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने का दावा करने वाली वायरल पोस्ट फेक है। वीडियो भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का 7 साल पुराना वीडियो है।

Avatar

Title:इंडोनेशिया में 7 साल पहले आई बाढ़ का वीडियो कुल्लू में बादल फटने के दावे से वायरल…

Written By: Saritadevi Samal 

Result: False