महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गेटवे ऑफ इंडिया के पास तेज उठते सैलाब को देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि हालिया मुंबई में आई बारिश के कारण ताज हॉल्ट में घुसा समुद्र का पानी।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- मुम्बई में भारी बारिश ताज होटल में पानी पहुंचा। गेट वे ऑफ इंडिया समुद्र में नज़र आया

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिया। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वाय़रल वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर मिली। जिसमें वीडियो 25 जुलाई 2021 को अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल ही का नहीं है।

पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ये वीडियो मुम्बई का है।

जांच में आगे हमें NS NOW नाम के एक यूट्यूब चैनल मिला। इसमें वीडियो को चक्रवाती तूफान ताउते का बताते हुए शेयर किया है। यहां पर जानकारी दी गई है कि तूफान ताउते के दौरान मुम्बई में बाढ़ की स्थीती बन गई थी।।

CNN-News18 यूट्यूब चैनल ने भी को 2021 में इसी तरह के कैप्शन के साथ यही वीडियो शेयर किया था। वीडियो यहाँ देखा जा सकता है।

रिपोर्ट में चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से मची तबाही के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट में तूफान से मची तबाही के वीडियो मौजूद है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया के पास आए सैलाब का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि, साल 2021 का है, जब मुंबई में ताउते तूफान आया था।

Avatar

Title:मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया के पास आए सैलाब का वीडियो हाल का नहीं बल्कि 2021 का है….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False