मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेसी नेताओं के शामिल नहीं होने का दावा फर्जी …

False Social

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। इसके बाद 28 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री का दिल्‍ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। जिसके बाद  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट  वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा  रहा है कि किसी भी कांग्रेसी ने डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में हिस्सा नहीं लिया।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- मनमोहन सिंह जी की आख़िरी यात्रा में सुरक्षा कर्मियों को छोड़ दें तो और कोई नहीं दिखेगा । एक कांग्रेसी तक नहीं आया , कांग्रेस में सिर्फ़ नक़ली गांधियों की पूछ है।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि….

पड़ताल की शुरुआत में  हमने वायरल पोस्ट के बारे में अलग-अलग  की-वर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया।  परिणाम में हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया कि राहुल गांधी अंतिम यात्रा में शामिल थे। सर्च के दौरान हमें जनसत्ता के यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वीडियो मिला। इसे 29 दिसंबर को लाइव किया गया था। इसमें भी बताया गया कि राहुल गांधी अंतिम यात्रा में शामिल थे। वीडियो में राहुल गांधी को देखा जा सकता है।

इसके अलावा, हमें एनडीटीवी न्यूज के यूट्यूब अकाउंट से भी लाइव किया गया वीडियो मिला। इन वीडियोज में भी राहुल गांधी को शव वाहन के साथ चल रहे ट्रक में बैठे देखा जा सकता है।

ेक्कन क्रोनिकल के X अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में मौजूद तस्वीर में राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को शव वाहन के साथ चल रहे ट्रक में बैठे हुए दिखाया गया है।

इसके अलावा न्यूज एजेंसी एएनआई के वीडियो में निगमबोध घाट पर राहुल गांधी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही एएनआई के एक अन्य वीडियो में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह के अलावा सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए दिख रहे हैं। निम्न में वीडियो देखें।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेसी नेताओं के शामिल नहीं होने का वायरल दावा फर्जी है। उनकी अंतिम यात्रा में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थें। 

Avatar

Title:मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेसी नेताओं के शामिल नहीं होने का दावा फर्जी …

Written By: Sarita Samal  

Result: False