दिग्विजय सिंह के गार्ड द्वारा भगाई जा रही महिला उनसे 8,500 रुपये मांगने नहीं आई थीं, दावा फर्जी …

Misleading Political

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिग्विजय, अपने सुरक्षाकर्मियों से, उनसे मिलने आई एक महिला को भगाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये महिला उनसे वो 8,500 रुपये मांगने आई थीं जिसका वादा कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान किया था। लेकिन दिग्विजय सिंह ने उसे भागा दिया। 

वायरल वीडियो के साथ .जर ने लिखा है- जब एक महिला दिग्विजय सिंह के पास 8500 रुपये खटाखट खटाखट मांगने गयी, टकाटक टकाटक गालिया और दुत्कार कर भगाया फटाफट फटाफट..

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें आजतक की वेबसाइट पर मिला। ये खबर 21 फरवरी 2024 को प्रकाशित की गई  है। इससे स्पष्ट होता है कि वीडियो चुनाव से पहले का है। 

एमपी तक में प्रकाशित खबर के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे।  दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए कई कार्यकर्ता होटल पहुंचे हुए थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे, उसी वक्त गुना की ही रहने वाली डॉक्टर लीना शर्मा दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे आई। यह देखकर दिग्विजय सिंह के गार्ड ने लीना शर्मा को रोक दिया और उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया, लीना शर्मा को नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी भड़क गए।

इस खबर को यहां, यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। प्रकाशित खबर के अनुसार दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करने ग्वालियर के सेंट्रल पार्क होटल पहुंचे  थे।

 इसके बाद जब वो भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे तब ये महिला वहां आ गईं जिन्हें हटाने के लिए दिग्विजय ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा.।

 इस दौरान दिग्विजय ने कहा था, “ये औरत पागल है, बाहर निकालो इसको..”ये महिला गुना जिले की कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. लीना शर्मा थीं। 

 जांच में हमें डॉ. लीना शर्मा की एक वीडियो भी मिली , जिसमें वो घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो दिग्विजय सिंह से वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगने गई थीं।  निम्न में खबर देखें। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल वीडियो फरवरी 2024 का है। ये महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो दिग्विजय सिंह से मिलना चाहती थीं लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया था। दिग्विजय सिंह के सुरक्षाकर्मियों द्वारा भगाई जा रही महिला उनसे 8,500 रुपये मांगने नहीं आई थीं। दावा फर्जी है।

Avatar

Title:दिग्विजय सिंह के गार्ड द्वारा भगाई जा रही महिला उनसे 8,500 रुपये मांगने नहीं आई थीं, दावा फर्जी …

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading