बंगाल में अकरम नाम के युवक द्वारा हिंदू लड़की की हत्या करने का दावा फर्जी, मामले में नहीं है  सांप्रदायिक एंगल..

Communal False

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का शरीर एक सूटकेस से पाया जाता है। वायरल वीडियो में एक ब्लू ट्रॉली बैग देखा जा सकता है। वीडियो को सांप्रदायिक कोण के साथ साझा करके दावा किया जा रहा है कि बंगाल में, अकरम नाम के एक युवक ने शादी करने का नाटक करके हिंदू महिला को मार डाला।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- बंगाल में अकरम ने शादी का झांसा देकर हिंदू लड़की को उतारा मौत के घाट

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए  कुछ की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया।परिणाम में हमें वायरल वीडियो से सम्बंधित खबर  न्यूज 22 के  यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिया।

खबर के अनुसार  कोलकाता में फाल्गुनी घोष और आरती घोष नाम की 2 महिलाओं को एक ट्रॉली बैग को गंगा में फेंकने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, बैग में एक महिला की लाश थी। https://youtube.com/shorts/pxfxcDVmsRA?si=ZpKEXiFd5N8UK7La

ये खबर News18 कोलकाता में भी प्रकाशित  है, जिसमें घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना के बारे में बताया है। निम्न में खबर देखें।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की जांच करने पर हमें दैनिक जागरण की रिपोर्ट मिली। 25 फरवरी को प्रकाशित खबर के मुताबिक, कोलकाता के कुम्हारटोली घाट पर फाल्गुनी घोष और आरती घोष को सुमिता घोष के शव को नदी में फेंकने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया।  जानकारी के अनुसार मृतक फाल्गुनी घोष की सास थी।

वहीं हमें क्राइम तक के चैनल में इस वारदात के बारे में पूरी रिपोर्ट मिली है।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 55 वर्षीय सुमिता घोष के रूप में हुई है। हत्या करने वाली महिला की पहचान फाल्गुनी घोष के रूप में हुई है, वारदात में फाल्गुनी के साथ उसकी मां आरती घोष भी शामिल थी। 

हत्या करने वाली महिला फाल्गुनी घोष ने पुलिस को बताया कि मृतका उसके ससुर की बहन (बुआ) है। खबर के अनुसार ये हत्याकांड प्रॉपर्टी के लिए की गई है। निम्न में खबर देखें।

वहीं कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इंडिया टुडे को दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम फाल्गुनी और सुमिता के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई थी, फाल्गुनी ने सुमिता को दीवार पर धक्का देकर मारा जिससे सुमिता बेहोश हो गई, जब सुमिता को होश आया तब दोनों के बीच जोरदार लड़ाई हुई। इस दौरान फाल्गुनी ने सुमिता के चेहरे और गले पर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे सुमिता की मौत हो गई। रिपोर्ट से हमें ज्ञात हुआ कि घटना के संबंध में कोलकाता के नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज हुआ था।

North Kolkata चैनल में प्रकाशित खबर के अनुसार,  दोनों आरोपी महिलाओं फाल्गुनी घोष और उसकी मां आरती घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृतक महिला की पहचान सुमिता घोष (55) के रूप में हुई है। तीनों रिश्तेदार हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फाल्गुनी के साथ तीखी नोकझोंक के दौरान सुमिता की हत्या कर दी गई। फाल्गुनी अपने पति से अलग रहती है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, कोलकाता में नीले रंग की  ट्रॉली बैग में मिली शव की घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।इस मामले में  दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। तीनों रिश्तेदार हैं।

Avatar

Title:बंगाल में अकरम नाम के युवक द्वारा हिंदू लड़की की हत्या करने का दावा फर्जी, मामले में नहीं है सांप्रदायिक एंगल..

Written By: Sarita Samal 

Result: False