जैसा कि भारत 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है, एक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में 8 सितंबर से तीन दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- G20 नेताओं के शानो शौक़ में नई दिल्ली में लॉकडाउन,बाकी एरिया में सेमी लॉक डाउन जैसी स्थिति बना दी गई है,हर चीज महंगी बिक रही। राजा ऐश करे, प्रजा भांड में जाए।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल खबर के बारे में जानने के लिए अलग-अलग कीवर्ड का इस्तेमाल किया। परिणाम में हमें कुछ मीडिया रिपोर्टस मिले। जिन्हें यहां , यहां पर देखा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध होंगे, लेकिन पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन नहीं होगा।

एबीपी लाइव में 6 सितंबर को छपी खबर के मुताबिक,”इस साल भारत 18वें जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसके लिए दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था चाक- चौबंद्ध है। G-20 सम्मेलन को लेकर कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा।

सम्मेलन के लिए प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में तैयारियां की गई हैं। इस वजह से दिल्ली सरकार ने 8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। स्कूल व संस्थान भी बंद रहेंगे। निजी कार्यालय, शैक्षणिक और दूसरे संस्थान भी बंद रहेंगे। नई दिल्ली पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले वाणिज्यिक बैंक, वित्तीय संस्थान, दुकानें, वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान को भी बंद रखने को कहा गया है।

नई दिल्ली और NDMC क्षेत्र में ऑनलाइन खाना भी नहीं मंगवाया जा सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल जांच के लिए घर आकर सैंपल लेने की इजाजत होगी। 8 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्र में दुकानें और रेस्त्रां बंद रहेंगे।

हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। नई दिल्ली जिले के अलावा अन्य इलाकों में सभी सेवाएं जारी रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, बाकी खुले रहेंगे। नई दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे जबकि बाकी दिल्ली के खुले रहेंगे।”

वहीं दिल्ली पुलिस का आधिकारिक एक्स हैंडल पर 5 सितंबर को पोस्ट कर साफ किया गया है कि पूरी दिल्ली खुली हुई है। बस एनडीएमसी क्षेत्र के कुछ हिस्से में बंदिशें रहेंगी।

4 सितंबर को भी दिल्ली पुलिस के हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि दिल्ली बंद नहीं है। जी20 सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली जिले में कुछ प्रतिबंध हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी 1 सितंबर को लॉकडाउन जैसी किसी भी संभावना से इनकार किया है।

पीर्आइबी ने भी 6 सितंबर को इस बारे में जानकारी दी है कि 8 से 10 सितंबर तक जी20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में लॉकडाउन का दावा फर्जी है। प्रतिबंध एनडीएमसी क्षेत्र के छोटे हिस्से में रहेगा।

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि दिल्ली में 8, 9 और 10 सितंबर को लॉकडाउन लगने का दावा गलत है। जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए नई दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्र में कुछ प्रतिबंध रहेंगे, बाकी जगह सब वैसे ही जारी रहेगा।

Avatar

Title:जी20 शिखर सम्मेलन के कारण पूरी दिल्ली में तीन दिनों तक लॉकडाउन नहीं रहेगा, फ़र्ज़ी दावा वायरल

Written By: Saritadevi Samal

Result: False