पीड़ितों की पहचान सुप्रिया, सस्मिता और उसके बच्चे के रूप में हुई है। घटना ओडिशा की है।

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाओं और एक बच्चे की स्कूटी के पीछे कुछ आवारा कुत्ते दौड़ रहे हैं। जिसके बाद महिला संतुलन नहीं रख पाई और पास में खड़ी एक कार से टकराती नजर आयी।
वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि वीडियो गांधीनगर जम्मू से है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- सीसीटीवी फुटेज…आज वायरल हुआ हादसा गांधीनगर जम्मू
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत वायरल वीडियो को अलग अलग कीवर्ड के माध्यम से ढूंढना शुरू किया। परिणाम में हमें 4 अप्रैल को प्रकाशित एएनआई की एक रिपोर्टों मिली। जिसके अनुसार, ये पता चला की यह वीडियो ओड़िशा के बरह्मपुर के गांधी नगर का है।
जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में महिला और बच्चे दोनों को काफी चोटें आई थीं।
पड़ताल में आगे ओड़िशा के कई न्यूज रिपोर्ट में वायरल वीडियो के बारे में प्रकाशित खबर मिली। जिसमें वायरल वीडियो ओड़िशा के बरह्मपुर जिला का बताया गया है।
वहीं ओड़िशा न्यूज ओटीवी में दुर्घटना की शिकार हुई महिला का बयान प्रकाशित मिला है। जिसमें पीड़ितों की पहचान सुप्रिया, सस्मिता और उसके बच्चे के रूप में हुई है।
पीड़ितों में से एक ने कहा कि हम सुबह करीब 6 बजे मंदिर जा रहे थे जब लगभग छह से आठ कुत्तों ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया। तब मैंने स्कूटर की गति बढ़ाने का फैसला किया, अगर स्कुटी की स्पीड नहीं बढ़ाती तो कुत्तों ने पीछे बैठे लोगों को काट लिया होता।
पीड़िता की बहन ने कहा, पास खड़ी कार में टकराने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। यदि हम बिजली के खंभे या किसी अन्य वस्तु या नाली से टकराते तो दुर्घटना घातक हो सकती थी।

इसके अलवा इस खबर को यहां, यहां यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक यह घटना ओड़िशा के बरह्मपुर जिले का है। खबरों में इस तरह की दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट पहनना जरुरी जैसे बातों पर ध्यान दिया गया है।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो गांधीनगर जम्मू का नहीं बल्कि ओड़िशा के बरह्मपुर जिले का है।

Title:आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा पीछा किए जाने पर महिला द्वारा स्कूटी को कार से टक्कर मारने की यह घटना ओड़िशा की है जम्मू की नहीं।
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
