मध्य प्रदेश की 9 साल पुरानी घटना का वीडियो दिल्ली के हाल की स्थिति से जोड़ कर गलत दावे से वायरल किया जा रहा है।

दिल्ली में पिछले दिनों हुईं बारिश और यमुना के बढ़े जल स्तर ने लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ाई। दिल्ली में बारिश के रिकॉर्ड टूटे और हालात चिंताजनक बन गए। जिसके कई वीडियो और पोस्ट सोशल मंचों पर जम कर साझा किये गए। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार को पानी के बीच से गुजरते देखा जा सकता है। वायरल इस खौफनाक वीडियो को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास का बताया गया है। जिसमें सड़क के दोनों तरफ पानी की बहती तेज़ धार दिखाई देती है और एक बाइक सवार इस सड़क को पार करने की कोशिश करता है। पर देखते ही देखते वो बाइक समेत सड़क से फिसलते हुए पानी में गिर जाता है। यूज़र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया है कि ये वीडियो दिल्ली में हुई हाल की बारिश का समय का है। वहीं कैप्शन में लिखा गया है कि…

बाइक सीधे नदी में- बाढ़ के दौरान ऐसा दुस्साहस , यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसन्धान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने वीडियो के सम्बन्ध में खोज के लिए गूगल रिवर्स इमेज और कीवर्ड्स की मदद ली। परिणाम से हमें यह वीडियो इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर 23 जुलाई 2014 को अपलोडेड मिला। जिसमें वायरल वीडियो को यहां पर देखा जा सकता है। वीडियो के साथ जो टाइटल है उसमें मचना नदी की जानलेवा धारा ,बैतूल में बढ़ में बहा बाइक सवार लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। यानी की ये वीडियो दिल्ली का नहीं है और न ही यमुना मेट्रो स्टेशन का।

इसी वीडियो को हमने न्यूज़ 18 लोकमत के यूट्यूब चैनल पर देखा। जिसे 23 जुलाई 2014 को अपलोड किया गया है। वीडियो के नीचे लिखे डिस्क्रिप्शन में यह लिखा है कि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बैतूल के पास माचना नदी पर बने पुल को पार करते समय एक 22 वर्षीय युवक अपनी मोटरसाइकिल सहित बह गया।

आगे बढ़ने पर हमें इससे जुड़ी रिपोर्ट द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की तरफ से प्रकाशित की हुई मिली। जिसके अनुसार ये घटना तब घटी जब बैतूल के कर्बला घाट के पास एक पुल पर ऊपर माचना नदी का पानी बह रहा था। उस समय भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश की कई नदियां उफान पर थीं। और इस दौरान माचना नदी के जल स्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ।

इस घटना से जुड़ी तस्वीरों को न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा 22 जुलाई, 2014 की तारीख में ट्वीट में ट्वीट किया गया है।

इससे हम कह सकते हैं ये वायरल वीडियो का सम्बन्ध दिल्ली में हुई हाल की बारिश और बाढ़ का नहीं है। और न ही बाइक सवार के गिरने का वीडियो यमुना मेट्रो स्टेशन के पास का है।

निष्कर्ष

तथ्यों की जाँच से यह स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो को गलत सन्दर्भ के साथ फैलाया जा रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के बैतूल में माचना नदी को पार करते समय हुए हादसे का है।

Avatar

Title:दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास बाढ़ की चपेट में आये बाइक सवार का यह वीडियो क्या वास्तव में हाल का है ? नहीं वीडियो गलत सन्दर्भ के साथ वायरल है।

Written By: Priyanka Sinha

Result: False