सोशल मीडिया पर 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक के भीषण एक्‍सीडेंट को देखा जा सकता है। एक्‍सीडेंट में एक युवक बुरी तरह सड़क पर गिर जाता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये दुर्घटना मध्‍य प्रदेश के सीहोर में हुई है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- सड़कों पर जो युवा तेज रफ्तार से हीरो गिरी करते हुए गाड़ी चलाते है उनके लिए यह वीडियो, सिहोर में इंग्लिश पूरे का है,घटनास्थल पर ही मृत्यु, अपने बच्चों को छोटे भाई बहन को बाइक देने से पहले अच्छे से जरूर समझाए या रात के समय न ही दे तो ज्यादा बेहतर है क्योंकि शाम के समय स्टंट का भूत ज्यादा सवार रहता है कुछ लोगों पर, ऐसे लोगों पर पुलिस कार्यवाही भी होनी चाहिए !!

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें एक इंडोनेशिया की खबर पेज पर मिली। 29 जनवरी 2024 को प्रकाशित इस खबर के अनुसार ये सड़क दुर्घटना इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रान्त में मौजूद बोगोर इलाके की है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। परिणाम में हमें न्यूएस्ट इंडोनेशिया न्यूज के फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो की रिपोर्ट मिली। यहां पर भी ये घटना इंडोनेशिया का बताया गया है।

https://www.facebook.com/reel/398071522594974

इस खबर को यहां, यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक 27 जनवरी 2024 की रात इंडोनेशिया में सड़क पर रेस लगाते वक्‍त यह दुर्घटना हुई थी। हादसे में एक 20 साल के युवक की मौत भी हो गई थी। यह जनवरी 2024 की घटना है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, मध्‍य प्रदेश के सीहोर के नाम पर वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है। जब बागोर इलाके में गैरकानूनी स्ट्रीट रेस के दौरान दो बाइक सवार आपस में टकरा गए थे।

Avatar

Title:बाइक एक्‍सीडेंट का ये वीडियो मध्‍य प्रदेश के सीहोर का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False