
एक स्कूल जाती लड़की को कुछ बदमाशों द्वारा परेशान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बाइक से आये दो लड़कों को लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मोदी के गुंडाराज में कोई भी सुरक्षित नहीं, स्कूल जाती लड़कियों का अपहरण हो रहा है। यूजर्स मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। पूर्ण अराजकता। स्कूल जाने वाली लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है जबकि पुलिस और प्रशासन कहीं नजर नहीं आ रहा है। मोदी का गुंडाराज…
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें officialnaveenjangra नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 26 अक्टूबर 2023 को अपलोड किया गया है।

अधिक सर्च करने पर यह वीडियो ‘नवीन जांगड़ा’ के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हुआ मिला। यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित वीडियो की शुरुआत में डिसक्लेमर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि वीडियो में बनाई गई सामग्री केवल ‘मनोरंजन उद्देश्यों’ के लिए बनाई गई थी। वीडियो काल्पनिक है और वास्तविक घटना को चित्रित नहीं करता है।

आगे हमने नवीन जांगड़ा का इंस्टाग्राम और यूट्यूब का बायो देखा, जिसके अनुसार, वह एक ‘वीडियो निर्माता’ हैं।

वायरल वीडियो के जैसे इनके अन्य वीडियो को यहां, यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, PM मोदी के गुंडाराज में स्कूल जाती लड़की को छेड़ रहे लड़कों का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।

Title:स्कूल जाती लड़की को छेड़ रहे लड़कों का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
