सोशल मीडिया पर एक भीषण भूस्खलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा । वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत के मनाली में हाल में भीषण भूस्खलन हुआ है जिसमें भयंकर तबाही हुई है। ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रकृति अपना रूप बदल रही हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा का पूरा पहाड़ टूटकर सड़क पर गिर रहा है। चारों तरफ धुएं का गुबार फैल रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- लैंडसाइड इंडिया मनाली - ट्रेंडिंग ,लैंडस्लाइड ,रील्सएफबी, लैंडस्लाइडन्यूज़, मनाली

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें Accuweather नाम के एक ट्वीटर अकाउंट में मिला। वीडियो को 30 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था। जानकारी के अनुसार ये वीडियो चीन में अचानक हुए भूस्खलन का है।

मिली जानकारी की मदद से हमने आगे की जांच शुरु की।

जहां पर हमें न्यूज़फ्लेयर यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का लंबा संस्करण मिला।

खबर के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर को सिचुआन प्रांत में स्थित चोंगझोउ में हुई। इसमें किसी के हताहत होने या क्षतिग्रस्त होने की खबर नहीं है। कथित तौर पर अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यातायात पर प्रतिबंध लगाया।

इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट कई चीनी भाषा के मीडिया आउटलेट्स ने भी साझा किया है।

उन रिपोर्टों को यहां, यहां और यहां देखी जा सकती हैं। इन चैनल में जानकारी दी गई है कि चोंगझोउ, सिचुआन में भूस्खलन हुआ। बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी गिरी, और आपातकालीन वाहन तुरंत पीछे हट गए।

मनाली में भूस्खलन-

मनाली में लास्ट भूस्खलन 11 सितम्बर 2023 को हुआ था। मनाली-लेह मार्ग स्थित सिस्सू नर्सरी के पास एक एलपी ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सड़क से मलबा हटाने और ट्रक के बीच सड़क पर फंसने से मनाली से केलांग जा रही निगम की बस के साथ कई ट्रक और छोटे वाहन दोनों तरफ से फंस गए। करीब एक घंटे तक मनाली-केलांग-मनाली मार्ग अवरूद्ध रहा।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि खतरनाक लैंडस्लाइड का ये वीडियो भारत का नहीं है बल्कि यह चीन का है जो कि 27 सितंबर 2023 को घटित हुआ था।

Avatar

Title:खतरनाक लैंडस्लाइड का ये वीडियो भारत का नहीं है बल्कि यह चीन का है….

Written By: Sarita Samal

Result: False