ओवैसी के खिलाफ बोलते देवेंद्र फडणवीस का पुराना वीडियो हाल के दावे से वायरल…

Missing Context Political

देवेंद्र फडणवीस का वायरल वीडियो 2022 का है जब मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औवेसी को लेकर बयान दिया था, उसी वीडियो को हाल का बता कर शेयर किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में इस वक़्त सियासी पारा बेहद हाई है क्यूंकि राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। सभी सियासी पार्टियां अपनी जीत का दम भर रही है। तमाम पार्टियां एक के बाद एक चुनावी प्रचार कर रही है साथ ही रैलियों का शोर भी सुनाई दे रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनको AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बोलते हुए देखा जा सकता है। यूज़र्स वीडियो को हाल का समझ रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि…

अरे ओवेसी सुन ले…. कुत्ता भी ना पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर, अब जो भगवा लहराएगा पूरे हिंदुस्तान पर! :-Devendra Fadnavis जी  2024 का झटका एक तरह से अच्छा थाहम नया आक्रामक एनडीए देख रहे हैं जिसकी हमें कमी खल रही थी. #विचारों_की_प्रयोगशाला

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। यहां हमें वीडियो में ऊपर की तरफ टीवी 9 का लोगो लगा हुए दिखा। इसके साथ 16 मई 2022 की तारीख दिखी। इसकी मदद से हमने कीवर्ड्स सर्च करते हुए पूरा वीडियो को ढूंढा। फिर हमें टीवी 9 मराठी के यूट्यूब चैनल पर 16 मई 2022 को अपलोड यही वायरल वीडियो मिला। यह वीडियो देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र में हुए एक कार्यक्रम का दौरान था।

आगे जांच करने पर हमें यहीं वीडियो 15 मई 2022 को न्यूज चैनल एबीपी मांझा के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया हुआ मिला। यहां भी वीडियो 15 मई 2022 को ही शेयर किया गया है। इसके आलावा NMF News नाम के यूट्यूब चैनल पर हम इस वीडियो को 17 मई 2022 में अपलोडेड देख सकते हैं। जिसके अनुसार इसे देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र में हुए एक कार्यक्रम का ही बताया गया है।

हमारे द्वारा कीवर्ड्स के साथ सर्च करने पर हमें फडणवीस के इस बयान से संबंधित खबर प्रकाशित मिली। 15 मई 2022 में आजतक की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार फडणवीस का ये बयान उस दौरान हनुमान चालीसा पाठ पर उपजे सियासी विवाद पर था। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही थीं।  

इसलिए ये साफ़ हो जाता है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है यह साल 2022 का वीडियो है।

निष्कर्ष

तथ्यों के जांच पश्चात हमने यह पाया कि देवेंद्र फडणवीस का वायरल वीडियो 15 मई 2022 का है। इसका हाल में दिए गए बयान से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:ओवैसी के खिलाफ बोलते देवेंद्र फडणवीस का पुराना वीडियो हाल के दावे से वायरल…

Written By: Priyanka Sinha  

Result: Missing Context