रोमेनिया के एक असंबंधित वीडियो को पेरिस (फ्रांस) की मेट्रो में मुस्लिमों द्वारा अन्य यात्रियों पर थूकने का बताया जा रहा है |

False International

फ्रांस ने एक इस्लामी चरमपंथी द्वारा एक स्कूल शिक्षक की हत्या के खिलाफ वैश्विक विरोध देखा गया है। शिक्षक, सैमुअल पैटी को कथित रूप से कक्षा में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने के कारण मार दिया गया था। इस हमले को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने एक इस्लामिक आतंकी हमला करार दिया था जिससे देश और दुनिया भर के कुछ मुसलमानों में उनके इस वक्तव्य के प्रति नाराजगी थी | इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि पेरिस की मेट्रो में बिना मास्क के मुसलमानों ने साथी यात्रियों पर थूका |

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि 

“पेरिस के मेट्रो में बिना मास्क के घुसे मुस्लिमों ने अन्य यात्रियों पर थूका। उसके बाद पुलिस ने जो किया, मजा ही आ गया | वैसे यूरोप का इस्लामीकरण हो चुका है, अब कुछ नहीं हो सकता |”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसन्धान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल वीडियो रोमानिया के राजधानी बुचारेस्ट से है। इसका मुस्लिमों से या फिर फ्रांस से कोई संबद्ध नहीं है।

जाँच की शुरुवात हमने उपरोक्त वीडियो को इन्विड-वी वेरीफाई टूल की मदद से कीफ्रेम्स कर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें न्यू मनी नामक एक रोमानियाई खबर मिली जिसे २ अक्टूबर २०२० को प्रकाशित किया गया था | इस लेख के अनुसार, “दिनो स्टेडियम के सामने शुक्रवार को दिनो और स्टीयूआ (फुटबॉल) के प्रशंसक एकत्र हुए। जेंडरमैर्स (अर्धसैनिक बल) ने हस्तक्षेप किया और प्रशंसकों का पुलिस के साथ विवाद हो गया, दो पैरामिलिटरी फ़ोर्स के जवान इस मामले के चलते स्टेफन सेल मैर मेट्रो स्टेशन पर मारे गये थे |” खबर के अनुसार यह वीडियो रोमानिया के राजधानी बुचारेस्ट की है |

आर्काइव लिंक 

रोमेनिया स्थित फूटबल जौर्नालिस्ट एमौएल रोसु ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि “ब्रेकिंग न्यूज़ : दिनामोस, स्तिउअ और जीएन्दर्मेस के बीच हुई विवाद बुचारेस्ट के मेट्रो स्टेशन में कुछ मिनट पहले का दृश्य |”

आर्काइव लिंक   

रोमेनिया में दिजिस्पोर्ट नामक स्पोर्ट्स न्यूज़ आउटलेट के अनुसार १ अक्टूबर को बुचारेस्ट में स्टेफन सेल मै मेट्रो स्टेशन पर हिंसक हो जाने वाले रोमानियाई गैंडरमी और फुटबॉल प्रशंसकों के बीच झड़प की घटना को वीडियो में दर्शाया गया है | 

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | रोमानिया के बुचारेस्ट में मेट्रो ट्रेन में दो अलग-अलग फुटबाल क्लबों के समर्थकों के बीच झड़प के बाद इन्हें गिरफ्तार करते हुए पुलिस अधिकारियों को दिखाते हुए एक वीडियो को एक गलत दावे के साथ वायरल करते हुए कहा जा रहा है कि पेरिस में मुसलमानों को मास्क न पहनने और लोगों पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है |

Avatar

Title:रोमेनिया के एक असंबंधित वीडियो को पेरिस (फ्रांस) की मेट्रो में मुस्लिमों द्वारा अन्य यात्रियों पर थूकने का बताया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False