यह वीडियो अयोध्या का नहीं, मध्य प्रदेश के शह़डोल का है। इसका राम भगवान के प्राण- प्रतिष्ठा से कोई संबन्ध नहीं है।

22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण- प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप कुछ भालुओं को एक शहर में भागते हुये देख सकते है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में राम भगवान के दर्शन करने भालू आये है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“कोई चमत्कार अथवा प्रभु दर्शन के लिए। भालूओ का झुंड पहुंचा अयोध्या भालू अपने 4 शावकों के साथ आए अयोध्या। जय श्री राम।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही वीडियो उषा एक्सप्रेस न्यूज़ नामक एक चैनल पर 4 जनवरी को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल का है। शहडोल के बनसुकली गांव में भालुओं का एक झुंड घुसा था। गांववालों ने उसे भगाया।

आर्काइव लिंक

इसके बाद गूगल पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें इस बारे में ई.टी.वी भारत की रिपोर्ट में जानकारी प्रकाशित की हुई मिली। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र के बनसुकली गांव में अचानक से पांच भालुओं का झुंड गांव में घुस गया। गांव में लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गयी। भालुओं को देखकर ग्रामीणों ने खुब हल्ला किया जिल वजह से भालु वहाँ से भाग गये।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मादा भालू का झुंड था। वह अपने बच्चों के साथ घूम रही थी।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अयोध्या का नहीं मध्य प्रदेश के शहडोल का है। यह पुराना वीडियो है इसलिये इसका हाल ही में अयोध्या में हो रहे राम भगवान की प्राण- प्रतिष्ठा से कोई संबन्ध नहीं है।

Avatar

Title:क्या राम भगवान के दर्शन करने के लिये भालुओं का एक झुंड अयोध्या गया है?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False