भाजपाइयों को पीटने का ये वीडियो असल में तेलंगाना का है, ये वीडियो कर्नाटक चुनाव से सम्बंधित नहीं है।

False Social

ये घटना तेलंगाना के जनगांव जिले में फरवरी, 2022 में हुई थी। वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चूका है। जिसके बाद 13 मई को परिणाम आने हैं। कर्नाटक चुनाव पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें गले में भगवा गमछा डाले कुछ लोगों को पीटते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक का है जहां ग्रामीणों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- कर्नाटक में भाजपाइयों को दौड़ा कर कूटा!

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने जब वीडियो के स्क्रीनशॉट का  रिवर्स इमेज सर्च किया, तो टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो अपलोड किया गया है। 

वीडियो के अनुसार,  ये दृश्य एक मोदी सरकार के विरोध में किये गए एक प्रदर्शन का है , जो कि तेलंगाना के जनगांव में आयोजित किया गया था।

जहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता हिंसक रूप से भिड़ गए थे। तब संसद में तेलंगाना राज्य के गठन पर पीएम मोदी के बयानों की निंदा करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया था।

वनइंडिया न्यूज पर भी वायरल वीडियो का खबर प्रकाशित किया गया है। वीडियो को 10 फरवरी 2022 में अपलोड किया गया था। प्रकाशित खबर के अनुसार टीआरएस पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। 

उस वक्त बीजेपी ने आरोप लगाया था कि टीआरएस जनगांव के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। वायरल वीडियो तभी का है।

निम्न में पूरी खबर देखें।

2022 में अन्य मीडिया रिपोर्ट्स ने भी इस खबर को प्रकाशित किया है। खबर यहां, यहां और यहां पर भी देखें। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। ये घटना तेलंगाना के जनगांव जिले में फरवरी, 2022 में हुई थी। वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:भाजपाइयों को पीटने का ये वीडियो असल में तेलंगाना का है, ये वीडियो कर्नाटक चुनाव से सम्बंधित नहीं है।

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: False