भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का यह वीडियो बंगाल का है; गुजरात का नहीं

Partly False Political

गलत दावे के साथ यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

आगामी गुजरात चुनाव को जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप लोगों को आपस में मारपीट करते हुये देख सकते है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि गुजरात में भाजपा कार्यकर्ता प्रचार करने गये तो लोगों ने उन्हें पीटा।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “भाजपा वाले कर रहे थे झूठा प्रचार देखिए फिर जनता ने क्या किया। आम गुजराती जब टूट पड़े कुकर्मी धूर्त भाजपाइयों पर। अभी तो शुरुआत है, आगे लंका दहन बाकी है।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर किया। परिणाम में हमें 6 अगस्त को टाइम्स नाउ द्वारा प्रसारित एक रिपोर्ट मिली। उसमें इस वीडियो के बारें में जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का है। 

इसमें मारपीट कर रहे लोग टी.एम.सी और भाजपा के कार्यकर्ता है। इसपर टी.एम.सी नेता असित मजूमदार ने दावा किया कि वे कोलकाता से घर जा रहे थे तभी भाजपा समर्थकों ने उनकी गाड़ी को रोका और उनपर हमला किया। दूसरी तरफ भाजपा के सदस्यो का कहना था कि जब वे रैली निकाल रहे थे तब असित मजूमदार ने बिना किसी चेतावनी के उन पर हमला कर दिया था। 

आर्काइव लिंक

5 अगस्त को प्रकाशित ई.टी.वी भारत की खबर में बताया गया है कि यह घटना हुगली के चिनसुरा में घटी थी। टी.एम.सी विधायक असित मजूमदार के मुताबिक वे विधानसभा की एक स्थायी समिती में गये थे और वहाँ से वापस लौट रहे थे। तभी लगभग 25-30 लोग जमा हो गये व उनके व टी.एम.सी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

उसके बाद उन लोगों ने उनपर हमला किया। मजूमदार ने बताया कि वे भाजपा के लोग थे। दूसरी ओर भाजपा ने मजूमदार पर उनके कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया था। 

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो पुराना है और गुजरात विधानसभा चुनाव से इसका कोई संबन्ध नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो गुजरात का नहीं बल्की पश्चिम बंगाल का है।

Avatar

Title:भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का यह वीडियो बंगाल का है; गुजरात का नहीं

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Partly False