आई.एस.आई.एस द्वारा सीरिया में एक सुन्नी मुस्लिम की हत्या करने के वीडियो को गलत दावे के साथ इराक का बताया जा रहा है।

Communal False International

यह वीडियो इराक का नहीं है। यह सीरिया की घटना है। वहाँ एक सुन्नी मुस्लिम की हत्या की जा रही है।

एक वीडियो काफी तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक शख्स को तलवार से दूसरे शख्स का सिर काटते हुये देख सकते है। उस वीडियो में इस घटना के दौरान और भी कई लोग मौजूद है और ज़मीन पर खून दिख रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इराक का है। वहाँ मुस्लिम आतंकवादी ईसाई लोगों की इस तरह हत्या कर रहे है। इसको शेयर कर लोग मुस्लिमों को दोषी ठहरा रहे है और हिंदू धर्म और दूसरे धर्मों के जीवन को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे है। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “आज, दुर्भाग्य से, उन्होंने इस समय इस भयानक खबर की पुष्टि की है। कृपया उन 229 वें ईसाई लोगों के लिए प्रार्थना करें जिन्हें कल दोपहर क्रूर तरीके से मार दिया गया था। यह संदेश अफ्रीका में चिवा मिशनरी जूडिथ कार्मोना ने भेजा था। पूरी पृथ्वी को पीड़ा में प्रार्थना में एकजुट होना चाहिए। क्योंकि कट्टरपंथी इस्लामी जिहादी राक्षस कॉम समूह ने इराक के सबसे बड़े ईसाई शहर गर्गोश पर कब्जा कर लिया है। हिंदू व ईसाई पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का सिर काट दिया जाता है।“

फेसबुक | आर्किइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड- वी वैरिफाई टूल के माध्यम से इसे छोटे कीफ्रेम्स में काटकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च कर की। परिणाम में हमें इसमें दिखायी गयी तस्वीर Infobae नामक वेबसाइट पर 26 नवंबर 2017 को प्रकाशित की हुई मिली। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके साथ बताया गया है कि इस्लामिक स्टेट (आई.एस.आई.एस) ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उसके आतंकवादी सीरियाई सुन्नी का सिर काट रहा है। उसका सिर इसलिये काटा जा रहा है क्योंकि उस पर आरोप है कि वह तानाशह बशर अल असद की सेना में शामिल होना चाहते थे। यह घटना सीरिया के अल बाब के अलेप्पो शहर में हुई थी।

यही तस्वीर Vanguardia नामक एक वेबसाइट पर 29 सितंबर 2015 को पोस्ट की हुई मिली। उसमें भी यही जानकारी दी गयी है कि यह घटना सीरिया के अलेप्पो शहर में हुई थी। उसमें यह भी बताया गया है कि इस सीरियाई सुन्नी शख्स को आई.एस.आई.एस ने मारा है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो इराक का नहीं, सीरिया का है। वहाँ आई.एस.आई.एस के आतंकवादियो ने सीरिया के सुन्नी मुस्लिम का सिर काट दिया। इसमें हिंदू, ईसाई या किसी भी दूसरे धर्म का कोई लेना- देना नहीं है।

Avatar

Title:आई.एस.आई.एस द्वारा सीरिया में एक सुन्नी मुस्लिम की हत्या करने के वीडियो को गलत दावे के साथ इराक का बताया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal 

Result: False