इस वीडियो में तलवारबाजी कर रहे शख्स मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा है।

हाल ही में मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव का तलवारबाजी करते हुये इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके बाद इन दिनों एक और तलवारबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में तलवारबाजी कर रहे शख्स राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा है। इस वीडियो को शेयर कर इंटरनेट पर यूज़र्स मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की तुलना कर रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“अपने भजनलाल जी भी कम नहीं है। मध्य प्रदेश में तलवारबाज मुख्यमंत्री राजस्थान में तलवारबाज मुख्यमंत्री।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही वीडियो 29 अगस्त 2022 को एन.डी.टी.वी के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का है। वे हाथ में तलवार और ढाल के साथ आंदोलनों का एक विस्तृत प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने मंदसौर जिले के उनके पैतृक मल्हारगढ़ शहर में प्रसिद्ध बाबा रामदेव मेले में तलवार के साथ प्रदर्शन किया था।

आर्काइव लिंक

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने 30 अगस्त 2022 को प्रकाशित अमर उजाला के वेबसाइट पर इस वीडियो के बारे में छपी खबर पढ़ी। वहाँ भी यही लिखा है कि इसमें दिख रहे शख्स मध्य प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा है।

आर्काइव लिंक

इसमें बताया गया है कि पिछले साल जगदीश देवड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र मंदसौर के मल्हारगढ़ नगर में प्राचीन रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुये थे। इस अवसर पर वहाँ शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें आखाड़ा भी चल रहा था। अखाड़े के कलाकार अपना करतब प्रस्तुत कर रहे थे तभी दगदीश देवड़ा ने हाथ में तलवार ली और सबके सामने तलवारबाजी पेश की। इसमें यह भी बताया गया है कि जगदीश देवड़ा लाठी, तलवारबाजी और मलखंब के महारथी है। वे अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में अखाड़े में जाते थे और वे व्यायामशाला के सदस्य भी थे।

आपको बता दें कि उन्होंने यह वीडियो 29 अगस्त 2022 को अपने ट्वीटर हैंडल पर भी पोस्ट किया है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें तलवारबाजी कर रहे शख्स राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नहीं है। वे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा है।

Avatar

Title:वीडियो में तलवारबाजी कर रहे शख्स राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नहीं है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False