यह वीडियो जम्मू- कश्मीर का नहीं, हरियाणा के पुनहाना का है। यह वर्ष 2019 का वीडियो है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक सभा में मुस्लिम लोगों को मोदी के गाने पर नाचते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जम्मू- कश्मीर का है। लोग ये कहते हुये वीडियो को शेयर कर रहे है कि मोदी के गाने पर मुस्लिम लोग नाच रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“अब तो जम्मू कश्मीर में भी मोदी मोदी गाने पर काश्मीरी झूम रहें हैं। ऐसे ही नहीं विकास बोलता है भाई kashmir Muslim.”

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो में हमने देखा कि वहाँ “एक शाम मोदी मनोहर के नाम,” ऐसा लिखा हुआ है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसको ध्यान में रखते हुये हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया। हमें इस इवेंट का लाइव वीडियो 16 मार्च 2019 को अज़र शिकरावा नामक एक फेसबुक पेज पर मिला। उसके साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह सभा तत्कालीन राज्यमंत्री रहीसा ने आयोजित की थी। यह पुनहाना विधानसभा का वीडियो है। इसमें 28.56 मिनट से आगे तक आप वायरल क्लिप को देख सकते है।

आगे की जाँच करने पर हमें एक यूट्यूब पेज और एक फेसबुक पेज मिला जिसका नाम सकीम रहिसा खान और टीम एम.एल.ए सकीम रहिसा खान है। उन पर अज़ीर खान बिसरु नामक एक शख्स का नंबर दिया हुआ मिला। हमने उस नंबर पर संपर्क किया तो हमें पता चला कि “अज़ीर खान बिसरु पुनहाना विधानसभा के पूर्व विधायक रहिसा खान के आई.टी सेल में काम करते है। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो नूंह-मेवात में पुनहाना विधानसभा का है। यह जम्मू-कश्मीर का वीडियो नहीं है। वर्ष 2019 में पुनहाना में होली मिलन समारोह में हरियाणा के मशहूर गायक रॉकी मित्तल को बुलाया गया था। यह उस इवेंट का वीडियो है।“

इसके बाद हमने और जाँच की। हमें रॉकी मित्तल का यूट्यूब पेज मिला। उसपर हमें 18 मार्च 2019 को वायरल वीडियो प्रसारित किया हुआ मिला। उसमें भी यहीं बताया गया है कि यह हरियाणा का वीडियो है और यह समारोह वहाँ के तत्कालीन विधायक रहिसा खान ने आयोजित किया है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो जम्मू- कश्मीर का नहीं, हरियाणा के पुनहाना का है।

Avatar

Title:पीएम मोदी के गाने पर हरियाणा में मुस्लिम लोगों के किये डांस के वीडियो को जम्मू- कश्मीर का बताया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False