पुणे में जिस शख्स ने लड़की पर हमला किया, वह शख्स मुस्लिम नहीं, हिंदू है। हमने इसका स्पष्टिकरण पुणे पुलिस से लिया है।

हाल ही में पुणे में हुई एक घटना का सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में है। एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की पर कोयते से हमला किया। इस घटना के वीडियो को ये दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वह शख्स मुस्लिम समुदाय से है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “जबरदस्ती प्यार:-पुणे में जिहादीर ने एकतरफा प्यार में एक लड़की पर हमला किया, उसे मारने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और उस लड़के को पकड़ लिया और लड़की को बचा लिया। पुणेवासियों को उनके प्रयासों के लिए नमन। प्रिय दिल्लीवासियों, पुणेवासियों से सीखें। जब किसी लड़की पर कोई हमला करता है तो उसे नजरअंदाज करने की बजाय आपको कूदकर उसकी रक्षा करनी चाहिए।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें 27 जून को बी.बी.सी न्यूज़ मराठी के चैनल पर प्रसारित एक रिपोर्ट मिली। उसमें बताया गया है कि पुणे के सदावशिव पेठ में 27 जून को यह घटना घटी थी। एक 21 वर्ष के युवक ने एक 20 वर्षीय युवती पर बीच सड़क पर कोयते से हमला किया व उसको जान से मारने की कोशिश की। इसमें बताया गया है कि उस लड़की ने लड़के के अपमानजनक व्यवहार के कारण उससे रिश्ता तोड़ दिया था। इस वजह से उस लड़के ने लड़की पर हमला किया। इस घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस रिपोर्ट में आप पीड़िता, उसकी माँ और पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताते हुये सुन सकते है। आपको बता दें कि इसमें आरोपी का नाम शांतनु जाधव बताया गया है।

आर्काइव लिंक

28 जून को प्रकाशित इंडियन एक्सप्रेस कि रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबह 10 बजे के करीब पीड़िता उसके एक दोस्त के साथ कॉलेज जा रही थी। उसी वक्त आरोपी उनका पीछा कर रहा था और उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था। इसलिये वह लड़की और उसका दोस्त उससे बात करने के लिये रूके। कुछ बातचीत होने के बाद आरोपी ने उसके बैग से कोयता निकाला और उनपर हमला करने लगा। जैसे ही लड़की ने वहाँ से भागने की कोशिश की आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे मारने की कोशिश की। फिर वहाँ कुछ लोग इकट्ठा हो गये और उस आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को पेरुगेट पुलिस चौकी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें भी यही बताया गया है कि आरोपी का नाम शांतनु जाधव है।

इंटरनेट पर मौजूद किसी भी न्यूज़ रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वह शख्स मुस्लिम है।

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने पुणे झोन-1 के पुलिस उपायुक्त संदिप सिंह गिल्ल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह दावा गलत है। पुणे में हुये इस घटना में आरोपी मुस्लिम समुदाय से नहीं है। उसका नामक शांतनु लक्ष्मण जाधव है और वह हिंदू है।“

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में दिख रही घटना में जो आरोपी शख्स है वह मुस्लिम नहीं हिंदू ही है। वीडियो को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Avatar

Title:पुणे में लड़के ने लड़की पर हमला किया, इस वीडियो को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False