सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दो वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शालिनी यादव नाम की एक हिंदू लड़की घर से भागकर मोहम्मद फैसल नाम के लड़के से शादी कर ली औऱ बाद में कुछ दीन बाद यही लड़की रोते हुए बताती है कि अब उसका पति उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता है और मारपीट करता है।

वीडियो की शुरुआत में शालिनी यादव नाम की एक लड़की अपना आधार कार्ड दिखाते हुए बता रही है कि उसने‌‌ घर से भागकर मोहम्मद फैसल नाम के लड़के से शादी कर ली है। वहीं दूसरे हिस्से में यही लड़की रोते हुए बताती है कि अब उसका पति बदल गया है. वो उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता है और मारपीट करता है। साथ ही वो उसे जबरन भैंस का मांस भी खिलाता है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मेरा अब्दुल बेहद अच्छा है ...वीडियो पूरा देखिये

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में पहला वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट हमें इंडिया. कॉम पेज पर प्रकाशित मिला। 24 अगस्त 2020 को प्रकाशित इस खबर के अनुसार कानपुर की रहने वाली शालिनी यादव नाम की एक लड़की ने मोहम्मद फैसल नाम के युवक से शादी की थी। शादी के बाद शालिनी के परिवार ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट रिपोर्ट लिखवाई थी।

और परिजनों ने मोहम्मद फैसल पर आरोप लगाया था कि उसने शालिनी से बहला फुसलाकर शादी की । औऱ मामला लव जिहाद का है।

लेकिन शालिनी ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उसने फैसल से अपनी मर्जी से शादी की और धर्म परिवर्तन कर लिया है।

हमें जांच में आगे एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। नवंबर 2020 में एनडीटीवी से बात करते हुए शालिनी ने दोबारा इन आरोपों को नकार दिया था। उन्होंने साफ तौर पर ये कहा था कि उन्हें शादी के लिए बहलाया-फुसलाया नहीं गया।

शालिनी की और एक वीडियो हमें NYOOOZ TV नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। 23 अगस्त 2020 को प्रकाशित इस वीडियो में शालिनी ने फिर से साफ किया है कि लव जिहाद जैसी कोई एंगल नहीं है। वो अपनी शादी से खुश हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबर सच नहीं है।

दूसरी वीडियो-

जांच में आगे हमें वायरल पोस्ट का दूसरी वीडियो की खबर युवाचौपाल नाम के एक पेज पर मिला। 19 मई 2020 में प्रकाशित इस खबर के अनुसार वीडियो में दिख रही महिला का नाम नाम नेहा है और वो दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली है। इससे ये साफ होता है कि पहले वीडियो के साथ इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है।

वहीं वीडियो का लंबा वर्जन 16 मई 2020 के एक ट्वीट में मिला। इस वीडियो में लड़की का पूरा चेहरा दिख रहा है। इससे ये बात यहीं साफ हो जाती है कि ये लड़की पहले वीडियो में दिख रही शालिनी यादव नहीं है।

पूरे वीडियो में लड़की बता रही है कि उसका नाम नेहा है और वो दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली है। आगे वो बताती है कि 2018 में नफीस खान नाम के एक आदमी ने प्यार के जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली थी। शादी से पहले नफीस ने उससे झूठे वादे किए थे कि उसे धर्म बदलने की जरूरत नहीं है, उसे उसके पूजा-पाठ करने से भी कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही वो उसे धर्म बदलने के लिए परेशान करने लगा, नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने लगा। नेहा के मना करने पर उसके साथ वो मार-पीट करता। उसे जबरन मांस खिलाता।

https://twitter.com/Soumyadipta/status/1261606695186206720

इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद करुणेश शुक्ला नाम के एक वकील ने नेहा की मदद की थी। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नफीस खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

10 जून, 2020 को नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि इस मामले को क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल देख रही है।

बाद में हमने वायरल वीडियो में दिख रही दोनों लड़कियों की तस्वीरों का विश्लेषण किया। जिससे साफ है कि दोनों लड़कियां अलग-अलग हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, दो अलग लड़कियों का वीडियो जोड़ कर लव जिहाद के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो के दोनों हिस्सों में दिख रही लड़कियां अलग-अलग हैं।

Avatar

Title:लव जिहाद के नाम पर दो अलग- अलग लड़कियों का वीडियो वायरल….

Written By: Sarita Samal

Result: False