दिल्ली में हुए तांगा रेस के वीडियो को गलत तरीके से सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया गया।

Communal False

ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखती इस घटना का वीडियो गलत दावे से वायरल, हुड़दंगबाजी की ये घटना मुस्लिम समुदाय या ईद से सम्बंधित नहीं है।

देश की राजधानी दिल्ली में सड़क सम्बंधित ट्रैफिक नियमों से जुड़ी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किये जाते है। उनमें में से कई पोस्ट ऐसे होते है जो झूठे और भ्रामक दावों का शिकार हो जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर 32 सेकंड का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। जो ये बताने के लिए काफी है की किस तरह से दिल्ली की सड़कों पर यातायात सम्बंधित नियमों की धजिय्यां उड़ाई जा रही है।वीडियो एक तांगा रेस का है जिसमें कुछ बाइक और स्कूटी सवार को तांगों साथ रेस करते दिखाया गया है। वायरल वीडियो के साथ दावा है की ईद के मौके पर कुछ मुस्लिम व्यक्तियों द्वारा तांगा रेस करते हुए हुड़दंगबाजी की गयी है। जिसके बाद पुलिस द्वारा घोड़े सहित हुड़दंगबाज़ियों को हिरासत में लिया गया है। 

वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है की देश की राजधानी दिल्ली में ईद के बाद जिहादियों का हुडदंग, @DCPCentralDelhi ने घोड़े सहित कई लोगों को किया हिरासत में ”

ट्विटर पोस्टआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है की…

हमने गूगल का सहारा लेते हुए वीडियो सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च से ये पता लगाने की शुरुआत की क्या वायरल वीडियो कहा से है? परिणाम में आज तक की एक रिपोर्ट जिसे 24 अप्रैल 2023 को प्रकाशित किया गया था जिसमें लिखा था की दिल्ली की सड़कों पर तांगा रेस , पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया, MCD के हवाले किए घोड़े। आगे पढ़ने पर पता चलता है की ‘दिल्ली पुलिस ने तांगा रेस लगाने के आरोप में 10 लोगों को  हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली की सड़कों पर तांगा रेस लगा रहे थे। इस दौरान ही किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया।‘

यहीं खबर हमें अमरउजाला, हिन्दुस्तान , की न्यूज़ और एनडीटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर दिखाई दिया। जहां पर वीडियो सम्बंधित रिपोर्ट पढ़े जा सकते हैं।

पड़ताल में आगे हमने दिल्ली पुलिस के ट्विटर वॉल की जांच की। इस दौरान हमें दिल्ली पुलिस का एक ट्वीट मिला जिनके हवाले से ये ट्ववीट किया गया था की …

“थाने में घुड़दौड़ का संज्ञान लेते हुए कमला मार्केट क्षेत्र, #दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा, 04 घोड़ागाड़ी, 03 दोपहिया वाहन जब्त किए और 04 घोड़ों को छुड़ाया।आरोपियों के ख़िलाफ़ अंडर सेक्शन 289/268/188/34 आईपीसी धारा के साथ सेक्शन पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11 के तहत जांच चल रही है। कार्रवाई जारी है।” 

खबर की स्पष्टीकरण के लिए आगे फैक्ट क्रेसेंडो ने कमला मार्केट पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। जहां बात करते हुए वहां के एरिया पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र दलाल ने ये बताया की मामले में किसी समुदाय का लेना देना नहीं है। कुछ हुड़दंग मचाने वालों ने इस घटना को अंजाम दिया। ये घटना रविवार 23 अप्रैल को हुई है करीब शाम 4:30 बजे, जिसके बाद 10 अभियुक्तों को पकड़ा गया और 4 तांगे भी लिए गए है। कार्यवाही मामले में जारी है। इस घटना का ईद से कोई संबंध नहीं है और न ही पकड़े गए लोग केवल मुसलमान समुदाय से है।  

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच से ये स्पष्ट होता है की वायरल वीडियो गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखा करते हुए हुड़दंगबाजी की जा रही थी। इस घटना का ईद या मुस्लिम समुदाय से कोई लेना देना है। इस मामले को गलत तरीके से सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:दिल्ली में हुए तांगा रेस के वीडियो को गलत तरीके से सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया गया।

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False