
चुनावी माहौल में अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में मोदी के समर्थन वाले नारे सुनाई दे रहे हैं। नारों के बीच अशोक गहलोत और उनके साथ खड़े एक व्यक्ति जनता को चुप कराते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ यूजर दावा कर रहे हैं कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे।
वायरल वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा गया है- ये लो साहब राजस्थान का चुनाव परिणाम आ गया । गहलोत जी पैकिंग शुरू करो…
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट्स लिये। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें अशोक गहलोत के यूट्यूब चैनल पर मिला।
वीडियो को 22 नवंबर 2023 को लाइव स्ट्रीम की गई थी। जानकारी के अनुसार ये वीडियो अशोक गहलोत की टोंक के मालपुरा में हुई इस रैली का है।

चैनल में वायरल वीडियो 2 मिनट 13 सेकेंड के बाद देखा जा सकता है। मूल वीडियो में अशोक गहलोत भीड़ में मौजूद कुछ लोगों को शांत करते नजर आते हैं। लेकिन वीडियो में कहीं भी “मोदी-मोदी” के नारे सुनाई नहीं दे रही है।
हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया। जिसमें बैकग्राउंड में सिर्फ जनता का शोर सुना जा सकता है। यहां मोदी के नारे सुनाई नहीं दे रही है।
इसके अलावा, हमें राजस्थान कांग्रेस के आधिकारिक फ़ेसबुक अकाउंट से भी 22 नवंबर 2023 को लाइव किया गया वीडियो मिला, जिसमें क़रीब 2 मिनट 20 सेकेंड पर वायरल वीडियो को देखा जा सकता है।
लेकिन हमें इस वीडियो में भी मोदी-मोदी वाले नारे सुनाई नहीं दिए।
निष्कर्ष-
तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, यह वीडियो एडिटेड है। इसमें मोदी-मोदी के नारे अलग से जोड़े गए हैं। वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है।

Title:क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे?
Written By: Saritadevi SamalResult: False
