उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं, लेकिन इस बार उनके भाई की ख़बरें काफ़ी सुर्खियाँ बटोर रहीं हैं | सोशल मीडिया पर बहुप्रचलित एक चित्र में एक व्यक्ति चाय बनाते हुए दिखाया गया है और साथ ही साथ यह कहा गया है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथजी के भाई हैं| इस चित्र के कई सारे विवरण हमें सोशल मीडिया में देखने को मिल रहें हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:

आरकाईवड लिंक

२०१७ में भी यही अफ़वाह फैली थी | इसके विविध कथन निचे देखिये |

हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच का परिणाम:

उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) में यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वाली राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ | उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है | इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे, तथा इनकी माँ का नाम सावित्री देवी है। अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें थे एवं इनसे और दो छोटे भाई हैं।

एबीपी ने एक ख़ास साक्षात्कार में योगीजी के परिवार के सदस्यों का परिचय दिया है | इस वीडियो में योगी के माता-पिता एवं उनके दो भाइयों को दिखाया गया है।

उनके बड़े भाई मानवेंद्र मोहन सिंह और उनके छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट हैं, जो अपनी जन्मभूमि में रहते हैं | योगी जी के एक और छोटे भाई शैलेन्द्र मोहन बिष्ट सेना में सूबेदार है।

निचे दिए गए २०१७ के पोस्ट में कम्मेन्ट्स विभाग में राहुल गुरंग नामक युवक ने ये कहा है कि यह व्यक्ति इम्फाल से हैं |

निष्कर्ष:
झूठ : तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति का योगीजी अथवा उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है |

Misleading Title: तथ्य की जाँच: क्या योगीजी के भाई एक चाय विक्रेता हैं ?
Fact Check By: Nita Rao
Result: Fake