१५ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई लाइवबवाल की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन में तथा खबर में भी यह कहा गया है कि पाकिस्तानी लड़की ने कहा- पाकिस्तान पर हमला करो मोदी जी...पाकिस्तानी नागरिक तुम्हारे साथ है | खबर कहती है की यह लड़की चाहती है की भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान पर हमला करें ताकि बलूचिस्तान पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हो सके |

ARCHIVE LIVE BAVAAL

ट्वीटर पर साझा किये जाने के बाद इसपर लोगों ने काफी तीखे कमेन्ट किये है |

जानते है इस खबर में कितनी सच्चाई है |

कौन है यह लड़की? क्या कहा है उसने विडियो में?...

उक्त खबर में जिस लड़की का जिक्र किया गया है उसका नाम है करीमा बलूच | वह असल में बलूचिस्तान से है |

https://twitter.com/Salamsabr/status/843538220650520577

उपरोक्त ट्वीट १९ मार्च २०१७ को सलाम सबीर इन्होने किया था जिसमें करीमा बलूच की उक्त फोटो के साथ यह जानकारी दी थी कि पाकिस्तान आर्मी ने करीमा के घर पर छापा मारा है |

३२ वर्षीय करीमा बलोच स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन की पहली महिला अध्यक्ष है | फ़िलहाल वह कनाडा के टोरंटो शहर में बसी है एवं वहां से बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी द्वारा हो रहे अमानवीय अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है | करीमा ने १९ अगस्त २०१६ को रक्षाबंधन के पर्व पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ट्विटर पर एक विडियो जारी किया था | करीमा ने इस विडियो द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को भाई कहा था एवं उनसे गुजारिश की थी कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान की आवाज को बुलंद करे | नीचे दिए गये लिंक पर आप पूरा विडियो सुन सकते है |

https://twitter.com/aabira90/status/1031835509004398592

ARCHIVE WIKIMEDIA | ARCHIVE WIKIPEDIA | ARCHIVE BALOCH

संशोधन से यह पता चलता है की...
इस संशोधन में हमने ये जानने की कोशिश कि है की क्या वाकई करीमा बलूच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान पर हमला करने की गुजारिश की? मूल विडियो सुनने के बाद हमें यह पता चलता है की इस तरह की कोई गुजारिश करीमा ने नहीं की है, जैसा की उक्त खबर में दावा किया गया है | असल में विडियो में करीमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुजारिश करती है की बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा जो मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है उसके खिलाफ मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाये | विडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी से यह भी कहती है की हम सब बलूची महिलाएं उन्हें अपना भाई मानती है | तथा एक भाई के नाते वह अपनी बलूची बहनों की यह इच्छा पूरी करें | सो खबर में किया गया दावा यहाँ गलत साबित होता है |

जांच का परिणाम : इससे ये स्पष्ट होता है कि बलोच स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन की प्रमुख करीमा बलोच ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रक्षाबंधन के पर्व पर जारी एक विडियो में भाई कहा था | उनसे गुजारिश की थी कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करें | खबर की हैडलाइन में और खबर में जो कहा गया है की करीमा ने मोदी से पाकिस्तान पर हमले की गुजारिश की, वह गलत साबित होता है | अतः यह खबर गलत (FALSE) है |

False Title: पाकिस्तानी लड़की ने कहा- पाकिस्तान पर हमला करो मोदी जी...पाकिस्तानी नागरिक तुम्हारे साथ है | क्या यह सच है?
Fact Check By: Rajesh Pillewar
Result: False