१५ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई अजब गजब की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन तथा खबर में यह कहा गया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात कर लिए है और उस रात ही पाकिस्तान का सफाया होने वाला है | हालाँकि १५ जनवरी की रात को तो पाकिस्तान का सफाया हो जाने की कोई खबर पढने या सुनने में नहीं आई है | मगर यह जानना जरुरी है की क्या वाकई में भारत ने बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात किये है ? जानते है इस खबर की सच्चाई |

ARCHIVE AJAB GAZAB

सबसे पहले देखते है यह खबर फेसबुक पर कितना असर जमा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक खबर को काम की बात, लाइव न्यूज़ लाइव बिहार इन तीनों पेजेस पर ३१८०४ लाइक, ७९७ कमेंट्स, ७८५९ शेयर मिले है |

जो बात हैडलाइन में कही गई है वह खबर में भी दोहराई गई है |

संशोधन से यह पता चलता है की...
गूगल करने पर यह बात की कोई पुष्टि नहीं होती है की भारत ने पाकिस्तान की बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात कर दिए है | २४० तो क्या, एक भी टैंक की तैनाती की खबर की पुष्टि नहीं हो पाती है | इस विषय पर जो सबसे ताजा खबर गूगल पर है वो ३० दिसंबर २०१८ की लाइव मिन्ट की है जिसमे कहा गया है की पाकिस्तान द्वारा रशिया से ६०० टैंक ख़रीदे जाने की सम्भावना है | दूसरी ताजा खबर मिलती है वह है २२ जनवरी २०१७ की ट्रिब्यून की खबर है जिसमे कहा गया है की भारत पाकिस्तान की बॉर्डर पर ४६० मुख्य लड़ाकू टैंक तैनात करने के बारे में सोच रहा है | सर्च रिजल्ट नीचे देखे जा सकते है |

ARCHIVE LIVEMINT | ARCHIVE TRIBUNE
जांच का परिणाम : इस संशोधन से ये स्पष्ट होता है भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात किये जाने की कोई भी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है | अतः यह खबर गलत (FALSE) है |

Avatar

Title:सबसे बड़ी खबर आज रात ही होगा पाक का सफाया, भारतीय सेना ने बॉर्डर पर तैनात की २४० टैंक | क्या यह सच है?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False