धनतेरस पर जुए में पत्नी को हारने के आरोप में हिंदू संस्कृति से जोड़कर तंज कर रहे यूजर का दावा गलत। आरोपी पति का नाम सुहैल अहमद है।

महाभारत के द्रौपदी चीरहरण जैसा एक मामला यूपी से आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि धनतेरस के मौके पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रहने वाला एक कट्टर सनातनी हिन्दू अपनी पत्नी को जूए में हार गया। इस पोस्ट के जरिए हिंदुओं का मजाक उड़ाया जा रहा है।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- देखा आप लोगों ने लापरवाही का नतीजा,उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक कट्टर सनसनी हिन्दू, अपनी प्राचीन संस्कृति का पालन करते हुए धनतेरस के, मौके पर अपनी पत्नी को जूए मे हार गया।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने अलग-अलग कीवर्ड के जरिए वायरल खबर के बारे में जानने की कोशिश की। परिणाम में वायरल फोटो हमें News18 के एक यूट्यूब वीडियो के थंबनेल में मिला।

प्रकाशित खबर के अनुसार ये घटना अमरोहा की है, जहां 11 नवंबर को एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया और उसे दिल्ली छेड़ आया। लेकिन प्रकाशित खबर में महिला को मुस्लिम दिखाया गया है और कहा गया है कि महिला का निकाह हुआ था।

खबर के अनुसार डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। किसान ने अपनी बड़ी बेटी की शादी आज से तीन साल पहले देहात थाना इलाके के गांव में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

महिला के पति को जुआ खेलने का शौक था। साथ ही महिला का पति जुआ खेलने के लिए महिला से मायके से पैसे लाने की डिमांड करता था। नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करता था।

कुछ दिन पहले पति दिल्ली में नौकरी करने गया था। वहां जुआ हारने के बाद उसने पत्नी को गिरवी रख दिया और अपने गांव आ गया। जब यह बात महिला के भाई को पता चली तो वह दिल्ली गया और अपनी बहन को घर ले आया। इस खबर को दैनिक भास्कर में पढ़ा जा सकता है।

जांच में आगे हमें अमरोहा पुलिस का ट्वीट मिला। जिसमें अमरोहा पुलिस ने न्यूज 24 के वायरल होते ट्वीट के रिप्लाई में स्पष्ट किया है कि महिला के पति का नाम सुहैल अहमद है। सुहैल अहमद के साथ ही ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व अन्य संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

आर्काइव

इससे ये स्पष्ट होता है कि पीड़ित महिला और आरोपी दोनों ही एक धर्म विशेष के हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, धनतेरस पर जुए में पत्नी को हारने का आरोपी मुस्लिम समुदाय से है। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम को हिंदू संस्कृति से जोड़कर तंज कर रहे यूजर का दावा पूरी तरह से गलत है। आरोपी पति का नाम सुहैल अहमद है।

Avatar

Title:धनतेरस पर जुए में पत्नी को हार गया एक कट्टर सनातनी हिन्दू पति ? नहीं दावा गलत है…

Written By: Sarita Samal

Result: False