भारत को ‘गरीबों’ का देश बताने वाला कंगना रनौत का वीडियो एडिटेड है….

Misleading Social

कंगना रनौत का एक  वीडियो क्लिप  सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत को एक गरीब देश बताया है।इस पोस्ट को पीएम मोदी के कार्यकाल से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने भारत के लिए ऐसा बयान दिया है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- भारत जो है एक भूखा नंगा एक ऐसी जगह है।लगता है ज्यादा नशा हो गया था ,बीजेपी सांसद कंगना रनौत

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। यहां पर  पूरा वीडियो 25 मार्च 2026 को अपलोड किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो दिल्ली में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली 2026 का है। 

वीडियो में 1 मिनट 42 सेकंड से देखा जा सकता है कि जब रिपोर्टर धुरंधर-2 फिल्म को लेकर सवाल करती हैं, तब कंगना रनौत जवाब देते हुए कहती हैं, “देखिए ये… ये प्लेटफॉर्म में आज, ये प्लेटफॉर्म है ही ऐसी फिल्मों को, जो कि भारत जो है, एक, एक भूखा-नंगा, एक जो है, एक ऐसी जगह है, उन फिल्मों से अब उभरकर ये नए भारत की तस्वीर है।

 जितना ये लोगों ने गुमराह किया है, भारत की इमेज को खराब किया है। धुरंधर-2 जैसी आप फिल्में देखें, अब देशभक्ति की फिल्में देखें, नए भारत की तस्वीर देखें, जिसमें संस्कार, देशभक्ति और जो आधुनिकता, विकसित भारत का सपना, उससे पल्सेटिंग एनर्जी, जो एक नए भारत की जो है, वो देखें। इसके लिए ऐसे प्लेटफॉर्म्स होने चाहिए। हम बहुत ही धन्यवादी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जो ये विकसित भारत का सपना, जिन्होंने हमें दिया है और उसको लेकर हम सब आगे चल रहे हैं।

हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया। जिससे ये साफ है कि क्लिप वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल क्लिप को जान-बूझकर एडिट किया गया है, ताकि उसका संदर्भ हटाकर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा सके। इसके अलावा, हमें कंगना रनौत के एसे  कोई भी  बयान देने का कोई  न्यूज रिपोर्ट नहीं मिला।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं  जिनमें इस कार्यक्रम के दौरान उनकी बातचीत का ज़िक्र है,  रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ़ की और सिनेमा में भारत के बदलते चित्रण के बारे में बात की। 

आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर-2–

गौरतलब है कि आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर-2’ को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य किरदार निभाया है। ‘धुरंधर-1’ और ‘धुरंधर-2 ’ एक भारतीय स्पाई की कहानी है, जो पाकिस्तान में रहकर कई गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देता है। ‘धुरंधर-2’ के 27 मार्च 2026 तक 8.08 लाख टिकट बिके हैं। ‘धुरंधर-2’ पहले 6 दिनों में सिर्फ विदेशों में 250 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, भारत को गरीबों का देश बताने वाला कंगना रनौत का वायरल यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में वो ‘धुरंधर-2’ फिल्म के बारे में बात कर रही थीं और कह रही थीं कि पहले फिल्मों में भारत को गलत तरीके से भूखा-नंगा दिखाया जाता था। अब फिल्मों के जरिए नए भारत की तस्वीर दिखाई जा रही है।

Result Stamp

Title: भारत को ‘गरीबों’ का देश बताने वाला कंगना रनौत का वीडियो एडिटेड है….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply