Archives

बरेली में गरम औज़ार से भोलेनाथ लिखे जाने की घटना सांप्रदायिकता के दावे से वायरल। 

इस घटना में जिस शख्स ने गरम औज़ार से मुस्लिम युवक के माथे पर भोलेनाथ  लिखा, वह भी मुस्लिम समुदाय से ही है। इसमें हिंदू- मुस्लिम का कोई एंगल नहीं है। एक युवक की तस्वीर काफी तेज़ी से शेयर की जा रही है। जिसके माथे पर आप जय भोलेनाथ लिखा हुआ देख सकते है। बताया […]

Continue Reading

क्या यह चंद्रयान 3 द्वारा भेजा गया चंद्रमा की सतह का वीडियो है?

यह क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा भेजा गया मंगल ग्रह का एक पुराना वीडियो है। ये दृश्य चंद्रमा के नहीं हैं और न ही इन्हें चंद्रयान-3 द्वारा भेजा गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 अगस्त को चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत […]

Continue Reading

रेनॉल्ड्स पेन भारत में अपने उत्पाद बंद नहीं कर रहा है।

रेनोल्ड्स ने वायरल दावे को फर्जी बताया है और वे रेनोल्ड्स 045 फाइन कार्बर पेन की बिक्री बंद नहीं कर रहे है। रेनॉल्ड्स 045 फाइन कार्बर  पेन का प्रतिष्ठित सफेद बॉडी और नीली टोपी ने बाजार में दशकों के बाद भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। ख़ास तौर से 90 नब्बे के दशक में इस […]

Continue Reading

गंगानगर के विधायक रामकेश मीणा का पांच साल पुराना वीडियो अब सांप्रदायिक दावे से वायरल….

वायरल वीडियो 2018 का है। वीडियो में दिख रहे शख्स गंगानगर के निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा है। पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  राजस्थान में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच […]

Continue Reading

यूपी में खाटू श्याम का स्टीकर लगा हुआ देख ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा, इसको राजस्थान का बता वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो राजस्थान का नहीं है, यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का वीडियो है।  इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते है कि एक बाइक चालक एक ट्रैफिक पुलिस के साथ विवाद कर रहा है। कथित तौर पर उसके बाइक पर खाटू श्यामजी का स्टीकर लगा हुआ है, […]

Continue Reading

सब्जियों में इंजेक्शन लगा  कर उन्हें बढ़ाने का वीडियो स्क्रिप्टेड है।

ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और समाज में जागरूकता फ़ैलाने हेतु रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हम बैंगन के खेत में कुछ लोगों को सब्जियों में इंजेक्शन डालते हुए देख सकते है। इस वीडियो में हम कुछ लोगों को […]

Continue Reading

गुजरात पुलिस द्वारा मनचलों को सरेआम लाठियों से पीटने का ये वीडियो 8 साल पुराना है…

सोशल मीडिया पर दो युवकों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी युवकों की बीच सड़क पर डंडे से पिटाई रहे हैं। यूजर्स ने  इस वीडियो को शेयर कर दावा किया है कि हाल ही में गुजरात में रक्षाबंधन के दिन एक मुस्लिम युवक, लड़कियों को छेड़ रहा था, […]

Continue Reading

हिंदू टीचर ने मुस्लिम छात्र को बेरहमी से पीटने का दावा गलत, बच्चा पहले से ही बीमार था…

सोशल मीडिया पर एक अस्वस्थ बच्चे का वीडियो तेजी से शेयर कर ये दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मां सरस्वती स्कूल में एक हिंदू टीचर सतीश ने मुस्लिम छात्र को बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में बच्चे को कमजोर देखा जा सकता है।  वायरल वीडियो के साथ यूजर ने […]

Continue Reading

CLIPPED VIDEO: क्या अमित शाह ने कहा कि भाजपा के लिये मणिपुर हिंसा ज़रुरी नहीं है केवल चुनाव जीतना ज़रुरी है?

अमित शाह ऐसा कांग्रेस पार्टी के लिये कह रहे थे कि उन्हें मणिपुर हिंसा ज़रुरी नहीं है, चुनाव जीतना ज़रुरी है। लोकसभा में बोल रहे गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें ये कहते हुये सुन सकते है कि “हमें मणिपुर की चिंता नहीं है, हमें […]

Continue Reading

2021 में बेरोजगारी और वित्तीय संकट के कारण राजस्थान में हुए घरेलू हिंसा के वीडियो को अब झूठे और सांप्रदायिक दावे से शेयर किया जा रहा है। 

राजस्थान में शादी से इनकार पर मुस्लिम शख्स द्वारा  हिंदू महिला और उसके परिवार पर हमला करने दावे से वायरल पोस्ट भ्रामक है। 2021 में अजीत चीता नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बेरोजगारी और वित्तीय संकट के कारण अपनी दो बेटियों की हत्या की थी और अपनी पत्नी को घायल कर दिया […]

Continue Reading

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के नाम से प्रकाशित मोदी पर प्रशंसनीय लेख फर्जी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसेफ हॉप नाम का कोई संपादक कार्यरत नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रवक्ता ने वायरल मैसेज को फर्जी बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे अमेरिका और चीन के एकाधिकार को तोड़कर भारत को सर्वशक्तिमान बना रहे हैं और उनके द्वारा की जा रही ये तरक्की दुनिया के लिए कितनी खतरनाक है, इस […]

Continue Reading

लाल चौक पर बाबर आजम को लाइव देख रही भीड़ की ये तस्वीर एडिटेड है, असल में भीड़ चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख रही है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कश्मीर के लाल चौक में बड़ी स्क्रीन पर पाकिस्तान क्रिकेटर बाबर आजम को देखने के लिए जनता इकट्ठा हुई है। इस तस्वीर में एक बड़ी स्क्रीन पर पाकिस्तान क्रिकेटर बाबर आजम को देखा जा सकता है।  वायरल पोस्ट के साथ यूजर […]

Continue Reading

वायरल वीडियो में हिजाब में दिख रही महिला कलेक्टर नहीं है, वो किश्तवाड़ की जिला विकास पार्षद है।

इस वीडियो में दिख रही महिला जिला कलेक्टर नहीं है। किश्तवाड़ की जिला विकास पार्षद है। इस बात की पुष्टि हमने किश्तवार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप हिजाब पहनी हुई एक महिला को दो पुलिस अफ्सरों के साथ गाड़ी पर खड़े रहकर जाते […]

Continue Reading

ICC वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी की वायरल तस्वीर  एडिटेड है। मूल तस्वीर से ये साफ़ होता है कि तस्वीर एडिटेड कर गलत दावे से वायरल किया गया है।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट की टीम की नई जर्सी की तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल है। जर्सी की तस्वीर पर कटोरे वाला चिन्ह व्यंगात्मक रूप से एडिट कर दर्शाया गया है। ICC वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारत आ कर अपने निर्धारित मैचों को खेलने वाली है जिसके लिए […]

Continue Reading

Clipped Video: क्या अमित शाह ये कह रहे हैं कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में राफेल घोटाला किया है?

यह वीडियो काटकर वायरल किया जा रहा है। मूल वीडियो में अमित शाह कह रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में राफेल घोटाला किया है। गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कहते हुये सुन सकते है कि राफेल लड़ाकू विमान के खरीद में घोटाला किया। इसको […]

Continue Reading

सूर्यायान अभी लांच नहीं हुआ है ये वीडियो गलत दावे से वायरल है।

क्रिसलर के अंतरिक्ष शटल प्रोग्राम के एक एनिमेटेड वीडियो को सूर्यायान का बता कर गलत सन्दर्भ में साझा किया गया है। चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद भारत सूरज पर जाने की तैयारी में जुटा है। सूर्य का अध्यन करने के लिए भारतीय स्पेस एजेंसी यानी कि इसरो  2 सितंबर को एक सौर्य मिशन शुरू […]

Continue Reading

इसरो चीफ के डांस का वायरल वीडियो चंद्रयान 3 की सफलता का नहीं है। ये वीडियो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के पहले का है।

इसरो चीफ सोमनाथ के डांस के पुराने वीडियो को चंद्रयान 3 की सफलता के नाम से गलत दावे से वायरल किया गया है। चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराने के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। जितनी चर्चा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर हो रही […]

Continue Reading

चंद्रमा की सतह पर राष्ट्रीय प्रतीक की दिख रही वायरल तस्वीर प्रज्ञान द्वारा नहीं है, यह तस्वीर डिजिटली बनाया गया है।

फोटोशॉप्ड वाली तस्वीर को असली बता कर वायरल किया गया है। चंद्रमा की सतह पर राष्ट्रीय प्रतीक वाली तस्वीर प्रज्ञान द्वारा नहीं है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्‍वीरें और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें इसरो और अशोक स्‍तंभ […]

Continue Reading

राष्ट्रोत्थान परिषत के सदस्यों द्वारा एस.सोमनाथ के हुये सम्मान के वीडियो को हाल ही का बता वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो पुराना है। वीडियो में दिख रहे लोग आर.एस.एस के सदस्य नहीं है और न ही वह उनका दफ्तर है। इसरो के प्रमुख एस.सोमनाथ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उनको एक शख्स से मिलते हुये देख सकते है। वह शख्स उन्हें अभिनंदन देते हुये उन्हें शॉल ओढ़ा रहे […]

Continue Reading

बेंगलुरु के सड़कों पर मूनवॉक कर रहे एक शख्स के वीडियो को कानपुर का बता वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का नहीं है। यह पुराना वीडियो है और कर्नाटक के बेंगलुरु का है। हाल ही में चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड होने के बाद इसको जोड़कर कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी शेयर किया जा रहा है। उसमें आप […]

Continue Reading

बांग्लादेश के दो साल पुराने वीडियो को तृप्ता त्यागी मामले से जोड़कर शेयर किया जा रहा है….

यूपी के तृप्ता त्यागी मामले के संदर्भ में अब एक बच्चे की पिटाई का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दाढ़ी वाला शख्स, एक बच्चे को जमीन पर घसीटते हुए उसे बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है। व्यक्ति और बच्चे  दोनों ने मुस्लिम टोपी […]

Continue Reading

डेनमार्क की महारानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को इंग्लैंड की रानी का बताकर वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो डेनमार्क की महारानी और प्रधानमंत्री मोदी का है जहाँ उन्हें आधिकारिक डिनर पर बुलाया गया था। ये बकिंघम पैलेस का वीडियो नहीं है। मोदी बकिंगघम पैलेस जाने वाले पहले प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी का एक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड की महारानी […]

Continue Reading

क्या पिछली बार भाजपा को वोट डाला था इसलिये इस शख्स ने अपनी उंगली काट दी?

वीडियो में दिख रहे शख्स के भाई और भाभी ने आत्महत्या कर ली है। उनके लिये न्याय मांगने के लिये उसने अपनी उंगली काट ली। एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। उसमें आप उसको कैमरे के सामने अपनी एक उंगली काटते हुये देख सकते है। वह कह रहा है कि […]

Continue Reading

SCRIPTED VIDEO: मोबाइल ठीक करने के बहाने लड़कियों का मोबाइल हैक करता है यह मुस्लिम लड़का।

यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। यह वास्तविक घटना नहीं है इसलिये इसमें कोई सांप्रदायिक कोण भी नहीं है। एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप दो युवकों को देख सकते है। उनमें से एक शख्स ने दुसरे युवक को मोबाइल सुधारने के बहाने लड़कियों के साथ फ्रॉड करते हुये पकड़ा है। वह कह […]

Continue Reading

मस्जिद छोड़कर सिर्फ़ मंदिर तोड़ने के दावे से वायरल हो रहा ये पोस्ट ग़लत है…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये दावा किया किया जा रहा है कि दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के पास मौजूद हनुमान मंदिर को प्रशासन ने रात को तोड़ दिया जबकि बगल में स्थित मस्जिद-मज़ार को प्रशासन ने हाथ तक नहीं लगाया। वायरल  वीडियो में आगे रिपोर्टर दावा करता है कि जहांगीरपुरी, सीमापुरी, मंगोलपुरी […]

Continue Reading

कंधे पर बेटी को ले जा रहे शख्स को एक आदमी ने गोली मारी, इस घटना को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

वीडियो में दिखायी गयी घटना में कोई सांप्रदायिकता एंगल नहीं है। इसमें आरोपी और पीड़ित दोनों ही मुस्लिम समुदाय से है। इन दिनों एक सी.सी.टी.वी फूटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप रास्ते पर जा रहे एक शख्स को एक दूसरे शख्स द्वारा बंदूक से गोली मारते हुये देख सकते है। उसमें आप […]

Continue Reading

FACTCHECK: जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक नहीं रहें?

जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ ट्रीक के निधन की खबर झूठी है।  कुछ समय से जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक कोलन और लीवर कैंसर से जूझ रहे है और उनका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। इस वजह से हाल ही में उनके निधन की खबर इंटरनेट पर वायरल हो गयी। जिसे कई बड़े मीडिया […]

Continue Reading

नासा द्वारा चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग फुटेज के रूप में एनीमेशन वीडियो वायरल।

एनीमेशन वीडियो को नासा द्वारा चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग फुटेज के नाम से शेयर किया जा रहा है।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 अगस्त को चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग करने […]

Continue Reading

एक ही फ्रेम में रेल, सड़क, पानी और हवा परिवहन वाली तस्वीर डिजिटली एडिटेड् है….

एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक साथ हवाई जहाज, ट्रेन, बस, नाव  एक फ्रेम में दिख रहे है। यूजर्स कह रहे हैं कि रेल, सड़क, पानी और हवा की तस्वीर व चार वाहन एक साथ क्लिक किए गए हैं। जिसके लिए फोटोग्राफी की तारीफ की जा रही है। वायरल […]

Continue Reading

चांद से दिख रही पृथ्वी की तस्वीर का वीडियो वास्तविक नहीं है, यह सॉफ्टवेयर से बनाया गया वीडियो है।

चांद से दिख रही पृथ्वी की तस्वीर एक सॉफ्टवेयर से बनायी गयी है। इसका वास्तविकता से कोई संबन्ध नहीं है। चंद्रयान3 के चांद पर पहुंचने के बाद चांद के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। उसमें आप पृथ्वी की तस्वीर देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि चांद से […]

Continue Reading

स्टॉक इमेज वेबसाइट पर उपलब्ध चाँद के वीडियो को चंद्रयान-3 द्वारा ओरिजिनल फुटेज से नाम से वायरल।

शटरस्टॉक के वेबसाइट के वीडियो को चंद्रयान- 3 द्वारा खींची गयी ओरिजिनल वीडियो के नाम से शेयर किया जा रहा है।  भारत के चंद्रयान-3  ने 23 अगस्त को विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया है। इसी के ओरिजिनल फुटेज के साथ सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 को लेकर कई एडिटेड […]

Continue Reading

हिमाचल प्रदेश में किसानों द्वारा सेब फेंकने का वीडियो टमाटर की महंगाई से जोड़ किया गया वायरल…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जहां राहुल गांधी एक तरफ मंडी में सब्जी विक्रेताओं से टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर उनसे बातचीत कर रहे थे, तब उनकी ही पार्टी की सरकार वाले हिमाचल प्रदेश में किसान टमाटर को सड़कों पर फेंक कर नष्ट कर रहे थे।  […]

Continue Reading

चंद्रयान 2 के लॉन्च होने के बाद की बी.बी.सी न्यूज़ रिपोर्ट को हालिया बता वायरल किया जा रहा है।

बी.बी.सी न्यूज़ की यह रिपोर्ट वर्ष 2019 की है। इसका हाल ही में चांद पर पहुंचे चंद्रयान3 से कोई संबन्ध नहीं है। 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचा है। इसको लेकर पूरे इंटरनेट पर भारत चर्चा में रहा है। खुश होते हुये लोगों ने तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये है। इसी के साथ […]

Continue Reading

कोविड-19 महामारी के दौरान बनाई गई जागरूकता वीडियो अब जातिवाद के गलत दावे से वायरल…

बेंगलुरु नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों ने ये वीडियो कोरोना काल में बनाया था। वीडियो में जो महिला, सफाईकर्मियों के साथ बदसलूकी करती दिख रही है, वो खुद बेंगलुरु नगर पालिका की कर्मचारी हैं जो केवल अपना किरदार निभा रही थीं। सोशल मीडिया पर सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करती एक महिला का वीडियो काफी वायरल […]

Continue Reading

क्या संगरूर में पुलिस लाठीचार्ज के कारण किसान नेता प्रीतम सिंह की मौत हुई? 

किसान नेता प्रीतम सिंह की संगरूर में मौत  पुलिस की लाठीचार्ज में नहीं हुई थी। प्रदर्शनकारियों द्वारा लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने  किसान की जान ली और एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी घायल किया। स्ट्रेचर पर लेटे एक बेहोश घायल बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर किया जा है। जिसके साथ  […]

Continue Reading

मणिपुर की राज्यपाल के आरएसएस बैठक में कुकियों के खिलाफ नफरत फैलाने का फ़र्ज़ी दावा वायरल । 

वीडियो में दिख रही महिला महिला हिंदू सेना की सदस्य हैं, न कि मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके। इसके अलवा इस कार्यक्रम को आरएसएस द्वारा आयोजित नहीं किया गया था। 8 अगस्त को राष्ट्रहित सर्वोपरी संगठन की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नार्को-आतंकवाद पर भाषण दे रहे एक व्यक्ति के पास बैठी […]

Continue Reading

वीडियो में दिख रहे दृश्य चंद्रयान 3 के लैंडिंग के नहीं बल्कि ब्लू मून लैंडर प्रोजेक्ट का वीडियो है।

ब्लू मून लैंडर प्रोजेक्ट के पुराने वीडियो को हाल का बता कर फैलाया गया है , ये वीडियो चंद्रयान 3 के लैंडिंग का नहीं है। चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश का हर कोना अब चंदा मामा को दूर के नहीं पुकारेगा। पिछली बार […]

Continue Reading

दो सांड के लड़ने के वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं राजस्थान के चुरू का है। इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप दो सांडो को लड़ते हुये देख सकते है। उसमें आप यह भी देख सकते है कि लड़ते हुये दोनों सांड एक रिक्शा से टकरा जाते है। इसके साथ दावा किया जा रहा […]

Continue Reading

ये वीडियो पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस में तिरंगा लहराके विरोध प्रदर्शन का नहीं बल्कि जर्मनी में 7 साल पुराना प्रदर्शन है।

7 साल पुराने वीडियो को हाल का बता कर गलत सन्दर्भ में फैलाया गया है , बलूच के लोगों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर न तो पाकिस्तान में भारत का झंडा लहराया और न ही पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए। जहां भारत ने अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया तो वहीं पाकिस्तान में […]

Continue Reading

ज्ञानवापी में कथित शिवलिंग का कार्बन डेटिंग रिपोर्ट नहीं आया है|

ज्ञानवापी केस में हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने इस बात की पुष्टि की है कि कथित शिवलिंग की अब तक कार्बन डेटिंग नहीं हुई है। वायरल पोस्ट का दावा गलत है, जिस कार्बन डेटिंग की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है वो अब तक नहीं हुआ हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित […]

Continue Reading

क्या ये वीडियो चाँद पर लूना -25 क्रैश का है? 

वायरल वीडियो एडिटेड है जिसे रूस के लूना- 25 क्रैश के नाम से वायरल किया गया है। रूस के मून मिशन को उस वक़्त बड़ा झटका लगा जब उसका अंतरिक्ष यान लूना-25 क्रैश हो गया। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस की तरफ से इसकी पुष्टि की गयी थी। जहां एजेंसी ने बताया था कि लूना-25 […]

Continue Reading

चीन के कुनमिंग के फुटओवर ब्रिज की तस्वीर को बिहार और गोरखपुर का बताकर साझा किया जा रहा है..

सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह बिहार में बना नया फ्लाईओवर है। वहीं कई यूजर्स ने इसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर  का भी बताकर शेयर किया है। वायरल तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा है- चौराहे […]

Continue Reading

इंडोनेशिया में हुए भूस्खलन के वीडियो को उत्तराखंड का बताकर शेयर किया जा रहा है…

उत्तराखंड में जहां भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं हाल ही में एक डरावना वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को पहाड़ी झरने में नहाते हुए देखा जा सकता है की तभी भूस्खलन होता है और नीचे मौजूद […]

Continue Reading

पिंजौर के शमा ढ़ाबे के वीडियो को गटर के पानी से बिरयानी बनाये जाने के गलत दावे के साथ किया जा रहा है वायरल…

शमा ढ़ाबे में गटर के पानी से बिरयानी नहीं बनायी जाती है। वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिखाया गया मामला गटर के पानी से बनायी जा रही बिरयानी का नहीं है। इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप कुछ लोगों को एक शख्स के साथ बदसलूकी […]

Continue Reading

नाइजीरिया में क्रैश नहीं हुआ भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर, पुरानी तस्वीर गलत दावे से वायरल.…

स्वतंत्रता दिवस पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसके साथ एक क्रैश हुए हेलीकॉप्टर की तस्वीर है । पोस्ट के साथ दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना का एमआई- 171 हेलीकॉप्टर नाइजीरया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में 26 सैनिकों की मौत, 8 घायल हुए हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर ने […]

Continue Reading

वर्ष 2020 में हरियाणा के उटावड में पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के वीडियो को नूंह हिंसा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो नूह हिंसा के बाद का नहीं है, पुराना है। हमने इस बात की पुष्टि हरियाणा पुलिस से की है। 31 जुलाई को हरियाणा के नूह में हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार जाँच कर रही है और आरोपियो को गिरफ्तार करने में जुटी है। अभी तक हरियाणा पुलिस ने 259 लोगों को गिरफ्तार […]

Continue Reading

असंबंधित वीडियो राजस्थान में मुसलमानों के विरोध प्रदर्शन के दावे से वायरल, जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन हत्याकांड से नहीं है कोई संबंध….

सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन हत्याकांड में जान गंवाने वाले असगर अब्बास अली की हत्या के खिलाफ जयपुर में मुस्लिम समुदाय द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का दृश्य है ।  जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन […]

Continue Reading

SCRIPTED VIDEO: मुस्लिम महिला को गंदे पानी में डुबो कर रखा ताकि उसको बच्चा पैदा हो सके।

यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई संबन्ध नहीं है। लोगों में बढ़ते अंधविश्वास को लेकर एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। उसमें आप एक महिला को गंदे पानी में लेटे हुए देख सकते है, इसके साथ यह भी देख सकते है कि उसके हाथ-पैर बंधे होते है। इसमें दिखाया […]

Continue Reading

हरदोई में मुसलमानों के  रेलवे गेटमैन पर हमला करने का दावा गलत, आपसी झगड़े का वीडियो गलत दावे से वायरल….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भीड़ को एक शख्‍स को बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि मुस्लिम युवकों ने यूपी के हरदोई में रेलवे के गेटमैन की […]

Continue Reading

बिग बॉस विनर एल्विश यादव का नहीं है ये काफिला, बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का है…

एल्विश यादव के बिग बॉस  में जीतने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें लोग उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। एसा ही एक वीडियो शेयर किया जा रहा है , जिसमें गाड़ियों का कुछ काफिला गुजर रहा है और उस पर बुलडोजर की मदद से फूल डाले […]

Continue Reading