
सोशल मीडिया पर ‘छैया छैया’ गाने पर थिरकते युवाओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन का है, जहां युवा आंदोलन के नाम पर गानों पर डांस और मनोरंजन किया गया।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ये NEET के पेपर वाली लड़किया है ,भारत सरकार और दिल्ली सरकार से अनुरोध है कि आंदोलन को बंद न करवाए ,फूल मनोरंजन हो रहा है हम अंधभक्त युवाओं का…उठा उठा कर हिला हिला कर चल छैंया छैंया ,ऐसा रंगीन मनोरंजन का सुख हम देशवासियों से ना छिनa जाए,,
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें इससे मेल खाता हुआ वीडियो @winking_brown_ नामके एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो 14 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था।

पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो कनाडा के वैंकूवर स्थित किट्सिलानो बीच का है। जिसे वैंकूवर महफ़िल द्वारा आयोजित किया गया था।
जांच के दौरान हमने इंस्टाग्राम पेज @vancouver.mehfil को खंगाला। इस दौरन हमें इस पेज पर खुले आसमान के नीचे आयोजित इस संगीत कार्यक्रम के कई अन्य भी वीडियो मिले।
इस पेज के बायो में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह इंस्टा हैंडल कनाडा का है।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , ‘छैया छैया’ गाने पर थिरकते युवाओं का यह वीडियो जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट का नहीं है। यह वीडियो कनाडा में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का है।


