Archives

असदुद्दीन ओवैसी का ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे फोटो फ्रेम को लेने से इनकार करने वाले इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है…

ओवैसी ‘गुंबद-ए-खजरा’ के बगल में अपनी फोटो लगे होने से नाराज थे। उन्होंने अपनी तस्वीर को हाथ से ढककर फोटो तो खिंचवाई, लेकिन उस फोटो फ्रेम को सम्मान के साथ लेने से मना कर दिया। इस दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ का विवाद काफी गरमाया हुआ है। जिससे जोड़ते हुए एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का एक […]

Continue Reading

पीआयबी रिपोर्टः डिजिटल इंडिया में साइबर धोखाधड़ी 

आज हमारे देश में स्मार्टफोन, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट ने जिंदगी को आसान बना दिया है। भारत सरकार के अनुसार अब देश के 86 प्रतिशत से ज़्यादा घर इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। लेकिन इस बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन ठगी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में प्रेस इन्फॉर्मेशन […]

Continue Reading

क्या अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने इंडिया टुडे  के मंच पर राजदीप सरदेसाई को डांट दिया? ये अभिनय था….

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी का  एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में रानी मुखर्जी गुस्से में चिल्ला रही है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी पत्रकार राजदीप सरदेसाई के एक सवाल पर गुस्सा हो गईं और उन्होंने शो में ही राजदीप […]

Continue Reading

झारखंड में हुई मॉक ड्रिल के वीडियो को यूपी  में नेपाल जैसे प्रदर्शन का बताकर झूठे दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर एक प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। तभी एक पुलिस वाला लोगों पर कुछ फेंकता है और भीड़ तितर-बितर हो जाती है। वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा […]

Continue Reading

योगी आदित्यनाथ से मिलते आजम खान का पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

वायरल वीडियो साल 2017 के दिसंबर का है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान आजम खान योगी आदित्यनाथ के हाथ में हाथ डालकर कैमरे के सामने नजर आए थे। इसका आजम खान की रिहाई से कोई संबंध नहीं है। अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम […]

Continue Reading

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत- पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी का स्प्रे करने वाला वीडियो फर्जी व भ्रामक दावे से वायरल…

वायरल हो रहा दावा कि पाकिस्तान महिला टीम ने भारत के साथ हालिया मैच के दौरान पिच पर डियोड्रेंट छिड़का पूरी तरह फर्जी है। कीड़ों के झुंड आने की  वजह से वे कीटनाशक का इस्तेमाल कर रही थीं। अभी हाल हमें आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया […]

Continue Reading

सितम्बर में नेपाल में हुई हिंसा का वीडियो लद्दाख  के हालिया संदर्भ से जोड़ कर भ्रामक दावे से वायरल…

इस वीडियो का लद्दाख में भाजपा के खिलाफ हुए प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है, यह नेपाल में हुई हिंसा के दौरान का वीडियो है। लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा से जोड़ कर इंटरनेट पर भ्रामक पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में एक और वीडियो को वायरल किया गया है, […]

Continue Reading

मल्लिकार्जुन खड़गे ने नहीं कहा, ‘राहुल नहीं बनेंगे देश के प्रधानमंत्री’, वीडियो एडिटेड है….

सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा कि राहुल गांधी कभी भी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वे हमेशा उल्टी बातें करते हैं।    वायरल वीडियो के साथ यूजर […]

Continue Reading

क्या बरेली हिंसा में यूपी पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी तौकीर रजा ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की? नहीं वीडियो तीन साल पुराना…

बरेली हिंसा के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल  के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना तौकीर को योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा […]

Continue Reading

नेपाल में हुए विरोध- प्रदर्शन का वीडियो बिहार में बीजेपी नेता पर हमले के भ्रामक दावे से वायरल…

गाड़ी पर हमला करती भीड़ का यह वीडियो बिहार का नहीं, बल्कि नेपाल में हुए विरोध- प्रदर्शन के दौरान का वीडियो है। बिहार में होने जा रही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 अक्टूबर को वोटिंग […]

Continue Reading

‘यूपी पुलिस लट्ठ  बजाओ’ के नारे वाला वायरल यह वीडियो एडिटेड है, और यह यूपी नहीं, जयपुर का वीडियो है….

उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद के चलते तनाव बढ़ गया है। खबरों के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर इसी ट्रेंड से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मशालें लिए […]

Continue Reading

मोहम्मद यूनुस और सोनम वांगचुक की पुरानी तस्वीर हालिया बता कर भ्रामक दावे के साथ वायरल…

वायरल हो रही तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि पांच साल पुरानी है। यह 2020 की तस्वीर है जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। अभी हाल ही में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थीं। […]

Continue Reading

नेपाल के चितवन ज़िले में प्रशासनिक कार्यालय में हुई तोड़फोड़ का वीडियो, लद्दाख के हालिया प्रदर्शन का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

वायरल वीडियो लद्दाख में चल रही अशांति से सम्बंधित नहीं है, यह नेपाल में हुई प्रदर्शन का वीडियो है। बीते कुछ दिनों से लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर  विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आई थी। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल […]

Continue Reading

राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई की बात नहीं की, वीडियो एडिटेड है और दावा भी फर्जी है…

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनको यह भी सोचना चाहिए, जो यह सब कर रहे हैं, किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी। ऐसी कार्रवाई होगी कि मैं गारंटी कर रहा […]

Continue Reading

बिहार में भाजपा नेता को नहीं पहनाई गई साड़ी, महाराष्ट्र का वीडियो गलत दावे से वायरल…

बिहार में भाजपा नेता को साड़ी पहनाने का फर्जी दावा वायरल, वीडियो महाराष्ट्र का है जहां पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता को साड़ी पहना दी थी। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। चुनाव […]

Continue Reading

छत्तीसगढ़ में हुए रोपवे हादसे का पुराना वीडियो वाराणसी का बताकर वायरल….

वाराणसी में अगले साल से रोप-वे की शुरुआत होने का अनुमान है।वाराणसी के रोप-वे सिस्टम से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रोप-वे की ट्रॉली गिरने से घायल हुए भाजपा नेताओं को देखा जा सकता है।  वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है  कि वाराणसी में उद्घाटन के […]

Continue Reading

राहुल गांधी ने नहीं कहा कि चुनाव जीतने में नरेंद्र मोदी की मदद हिन्दुस्तान करता है, वीडियो एडिटेड है…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनाव जीताने में हिंदुस्‍तान मदद करता है। वायरल  वीडियो के साथ दावा है कि राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को […]

Continue Reading

कोलकाता में बादल फटने का नहीं है यह वीडियो, गुवाहाटी में पानी की पाइप फटने का है…

इन दिनों भारी बारिश के कारण कोलकाता में सड़कें, रेलवे और मेट्रो ट्रैक जलमग्न हो गए हैं । बाढ़ के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है । इसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक रेलवे लाइन के पास ऊपर से […]

Continue Reading

अभी चल रहे नवरात्रों में राहुल गांधी ने नहीं किए वैष्णो देवी के दर्शन, चार साल पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

चार साल पहले राहुल गांधी ने किए थें वैष्णो देवी के दर्शन, अभी के दिनों का नहीं है वायरल वीडियो। बीते 26 अगस्त 2025 को भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित हुई थी। इससे पहले अर्धकुमारी के पास भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ था। जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तक बंद […]

Continue Reading

एशिया कप में मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस के तोड़फोड़ के दावे से पुराना वीडियो हाल का वीडियो बता कर वायरल…

ये वीडियो 7 सितंबर, 2022 को एशिया कप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए एक मैच का है, जिसमें पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत हासिल की थी और गुस्साए अफगान समर्थकों ने स्टेडियम में तोड़फोड़ करते हुए पाकिस्तानी समर्थकों पर हमला किया था। 28 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान […]

Continue Reading

सिंगर जुबीन गर्ग के सिंगापुर में आखिरी समय का वीडियो बता कर असंबंधित वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

फैक्ट क्रेसेंडो को वीडियो में बेहोशी की हालत में दिखाई देने वाले शख्स मराट ने यह स्पष्ट किया है कि ये उनका ही वीडियो है, जब डाइविंग करते समय वह बेहोश हो गए थें और पानी के अंदर 3 मिनट 13 सेकंड बाद उन्हें होश आया था। यह असमिया गायक जुबीन गर्ग का वीडियो नहीं […]

Continue Reading

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर नहीं दिया आतंकी वाला बयान, भ्रामक दावे से पोस्ट वायरल…

पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान के लिए ‘गन सेलिब्रेशन’ पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नहीं दिया है आतंकी वाला बयान। अभी हाल ही में एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इसी मैच के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने मैच में 50 रन बनाने के […]

Continue Reading

पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत ने आजतक के पत्रकार को नहीं किया बेइज्जत,  यह भारत रफ़्तार टीवी के पत्रकार…

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक इंटरव्यू के दौरान अपना आपा खो बैठते हैं। वीडियो में, एक पत्रकार के सवाल पर वे भड़क जाते हैं और इंटरव्यू लेने वाले पर चिल्ला पड़ते हैं। वीडियो को इस दावे […]

Continue Reading

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह नहीं कहा कि ‘बीजेपी ईवीएम हैक’ करके चुनाव जीतती है, अधूरा वीडियो गलत संदर्भ में वायरल…

रेखा गुप्ता के इंटरव्यू के जिस हिस्से को वायरल किया जा रहा है असल में वो अधूरा है। दुष्प्रचार की मंशा से उनके वीडियो को गलत दावे से फैलाया जा रहा है। अभी में दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया था। उनका यह इंटरव्यू इन दिनों काफी […]

Continue Reading

जमानत मिलने पर यूपी के थाने में महिला का नागिन डांस? नहीं,वीडियो फिल्म शूटिंग का है …

सोशल मीडिया पर एक पुलिस थाने के सामने अजीबोगरीब डांस कर रही एक महिला के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि  उत्तर प्रदेश में एक महिला जमानत मिलने पर इतनी खुश हुई कि थाने के सामने ही नागिन डांस करने लगी।  वीडियो को सच मानकर […]

Continue Reading

मणिपुर का बता कर वायरल हुआ यह वीडियो असल में कोलकाता के वक्फ बिल विरोध प्रदर्शन का है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का बताया जा रहा है। Fact Crescendo की जांच में सामने आया कि यह वीडियो दरअसल कोलकाता का है, जहाँ ISF समर्थकों ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ रैली निकाली थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो […]

Continue Reading

केजरीवाल ने नहीं बताया खुद को पीएम मोदी का भक्त, वायरल वीडियो एडिटेड है……

सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से  वायरल हो रहा है , जिसमें अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि, “मैं मोदी का प्रशंसक ही नहीं, बल्कि उनका भक्त भी हूँ। मैंने उनके बारे में पहले भी पढ़ा था, लेकिन जब मैं जेल गया, तो मैंने उनके जीवन के […]

Continue Reading

क्या पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने गाया राम भजन? नहीं दावा फर्जी है और भी वीडियो पुराना है…

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बिहार पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उनसे मुलाकात की थी। इसी  से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें भगवा […]

Continue Reading

ट्रेन में लड़की से रिश्वत लेते ‘रेलवे कर्मचारी’ का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

सोशल मीडिया पर एक  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे कर्मचारी को एक लड़की से रिश्वत लेते और उसका हाथ पकड़ते हुए दिखाया गया है। इसे असली घटना समझकर शेयर करते हुए कर्मचारी के व्यवहार की निंदा की जा रही है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि एक रेलवे कर्मचारी  एक लड़की […]

Continue Reading

सिक्किम में निकाली गई ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का वीडियो नेपाल के दावे से वायरल…

 ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का वीडियो नेपाल में निकाली गई हालिया यात्रा का बता कर असंबंधित दावे से फैलाया जा रहा है। नेपाल में सितंबर महीने की शुरुआत में हुए हिंसक आंदोलन और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया है। सुशीला कार्की ही अब नेपाल की […]

Continue Reading

हरियाणा में मूर्ति हटाने का वीडियो मेरठ में हुए ब्लू ड्रम हत्याकांड जैसे हिंसक हत्या का बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीमेंट के खंबे के बीचों बीच किसी इनसान का धड़ नजर आ रहा है और उसके  चेहरे पर कपड़ा बंधा है। आसपास पुलिसवाले खड़े हैं और खंबे को जेसीबी से  खिसकाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है […]

Continue Reading

पीएम मोदी के बिहार में रोड शो का वीडियो नेपाल के पोखरा का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पटना में पीएम मोदी के रोड शो का वीडियो नेपाल की हालिया यात्रा बताकर फर्जी दावे से शेयर किया जा रहा है। नेपाल में कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया बैन के विरोध में जेन जी ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसने देखते ही देखते बगावत का बड़ा रूप ले लिया था। […]

Continue Reading

मुस्लिम चक्की मालिक का एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल,दावा फेक है…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स को एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें हुए दिखाया गया है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का बताया जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि चक्की मालिक जो एक मुस्लिम है उसने 11 वर्षीय बच्ची के […]

Continue Reading

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने खुद की तुलना महान फुटबालर पेले से नहीं की, भ्रामक दावे से वीडियो वायरल…

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार में मंत्री रहे कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ हैं जिन्होंने यह भाषण साल 2021 में दिया था।  नेपाल में बीते कुछ दिनों पहले जेन जी के किए गए प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री रहे केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दिया। ओली […]

Continue Reading

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गए राशन का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो असल में मराठा आंदोलन का है…

बाढ़ संकट के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पंजाब में 2300 से ज्यादा गांवों में सफाई, राहत और पुनर्निर्माण अभियान को तेज़ी से शुरू किया है। इससे पंजाब की जनता में भरोसा बढ़ा है। कई राज्यों से लोग राशन और अन्य राहत सामग्री भी भेज रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक […]

Continue Reading

नेपाल की तरह सरकार विरोधी प्रदर्शन करने पर यूपी में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया? नहीं वीडियो पुराना..

नेपाल में हाल ही में जेन जी ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां पर अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवालों को कुछ लोगों की बेहरहमी से पिटाई करते  हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को शेयर कर […]

Continue Reading

राहुल गांधी ने खाटू श्याम जी की तस्वीर लेने से किया इनकार? वायरल दावा निकला भ्रामक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर फैलाया गया दावा कि राहुल गांधी ने खाटू श्याम जी की तस्वीर लेने से मना किया, संदर्भ से हटकर और भ्रामक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि जब राहुल गांधी मंच पर मौजूद होते हैं, तभी एक व्यक्ति […]

Continue Reading

जय शाह, अनुराग ठाकुर और अफरीदी का एक साथ मैच देखने का वीडियो एशिया कप का नहीं है, चैंपियंस ट्रॉफी का वीडियो एशिया कप के दावे से वायरल…

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान का वीडियो एशिया कप का बताया जा रहा है, फर्जी है वायरल दावा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पूरी तरह से चरम पर है। भारत में दोनों देशों के बीच होने वाले इस मैच का जम कर विरोध हुआ और इसे […]

Continue Reading

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भाजपा के झंडों का वीडियो 2025 में अहमदाबाद  रैली का है, चीन का नहीं…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें लोग प्रधानमंत्री मोदी की ओर हाथ हिला रहे हैं।वायरल वीडियो में, सड़क के किनारे लगे खंभों पर भाजपा के झंडे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा  किया जा रहा है कि हाल ही में चीन में लोगों ने […]

Continue Reading

डायल 112 के चालकों द्वारा प्रदर्शन का वीडियो, सेना के विरोध का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बेहतर वेतन और सेवा शर्तों की मांग को लेकर डायल 112 के चालकों का प्रदर्शन, बिहार में सेना के विरोध का झूठा वीडियो बताया जा रहा है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ से जोड़ कर इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें वर्दी में दिखाई दे रहे लोग बिहार […]

Continue Reading

नेपाल में Gen Z के हाल के प्रदर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ के पोस्टर के साथ योगी मॉडल लागू करने का फेक दावा वायरल…

पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के साथ योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को नेपाल में हुए हालिया प्रदर्शन से जोड़ने का दावा फेक है। यह तस्वीर मार्च 2025 की है। नेपाल में जेन जी के हिंसक प्रदर्शन के बाद अंतरिम सरकार गठित हो चुकी है। सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ […]

Continue Reading

इस्लामी झंडों के स्थान पर भगवा झंडा लगाने का कर्नाटक का वीडियो, नेपाल के हालिया संदर्भ से जोड़ कर भ्रामक दावे से वायरल… 

नेपाल में हिंदुओं ने मुस्लिमों के झंडे उतारकर भगवा झंडा नहीं लहराया, फर्जी है वायरल दावा। नेपाल में हालिया सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद राज्य में सियासी संकट गहरा गया। अंतरिम सरकार का गठन करते हुए नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को […]

Continue Reading

अधूरा वीडियो: क्या सच में मोदी सरकार ने सभी का बिजली बिल फ्री कर दिया?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बिजली का बिल पूरी तरह माफ कर दिया है। इस वीडियो के जरिए बताया जा रहा है कि अगर कोई बिजली का बिल वसूलने आए तो यह वीडियो दिखा दो। लेकिन, हमारी जांच […]

Continue Reading

2022 में कनाडा में हुए एक सड़क हादसे के वीडियो को भारत का बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर को ट्रक चलाते समय फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। तभी  ट्रक एक कार से जा टकराती है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो भारत […]

Continue Reading

नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने पशुपतिनाथ मंदिर पर नहीं किया हमला, दावा फर्जी ..

नेपाल में सरकार के खिलाफ चलाए गए जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मंदिर के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। साथ ही, कुछ लोग इस वीडियो में मंदिर के गेट पर चढ़ते भी दिखाई दे रहे हैं।  इस वीडियो को  […]

Continue Reading

जलभराव में पीड़ितों की मदद करते लोगों का बांग्लादेश का वीडियो पंजाब के हालिया संदर्भ से जोड़ कर गलत दावे से वायरल…

जलभराव में लोगों की मदद करने का यह वीडियो पंजाब का नहीं है। यह बांग्लादेश का पुराना वीडियो है। पंजाब इस समय भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से 12 जिलों में स्थिति बेहद खराब हो गई है। पीड़ितों की मदद के लिए हर हाथ […]

Continue Reading

ईद के जश्न के एक वीडियो को केरल पुलिस के धार्मिक नारे लगाने के झूठे दावे से साझा किया जा रहा है। 

यह वीडियो केरल पुलिस के धार्मिक नारे लगाने का नहीं है, दावा फर्जी है।   सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूनिफॉर्म में कुछ लोगों को धार्मिक नारों के साथ रैली निकालते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि ये लोग केरल पुलिस […]

Continue Reading

सावधान! नकली कस्टमर केयर नंबर स्कैम 

हम सब को कुछ भी जानकारी चाहिए होती है तब हम गूगल पर ही खोजते हैं। बैंक का कस्टमर केयर नंबर हो या मोबाइल कंपनी का हेल्पलाइन नंबर। गूगल करना हमें सबसे आसान तरीका लगता है। लेकिन अब ठगों ने भी हमारी इसी आदत का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। एक साधारण गूगल सर्च […]

Continue Reading

जीएसटी रेट को लेकर नहीं रोए थें सपा सांसद अवधेश प्रसाद, वायरल वीडियो की कहानी कुछ और है…..

अवधेश प्रसाद अयोध्या में एक दलित महिला का शव मिलने से संबंधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो रहे थें, जिसे हालिया संदर्भ में भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। अभी हाल ही में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को GST में बड़े बदलावों की घोषणा की थी। जिसके बाद […]

Continue Reading

नेपाल में  प्रदर्शन के बीच  मोदी के सर्मथन में नहीं  निकाली गई रैली, यह सिक्किम का पुराना वीडियो है…

नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और नेपाल के भाई-बहनों की शांति प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मार्च का वीडियो शेयर कर दावा किया जा […]

Continue Reading