दिल्ली के जंतर-मंतर पर नहीं गए CM थलापति विजय, चेन्नई के रोड शो का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

False Political

तमिलनाडु के CM विजय के पेरंबूर दौरे का वीडियो, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन से जोड़ा जा रहा है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक के अनशन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया। इसमें तमिलनाडु के सीएम विजय भीड़ का अभिवादन करते दिख रहे हैं। यूज़र्स का दावा है कि विजय, वांगचुक के अनशन को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुँचे थें। वायरल वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है…

सोनम वांगचुक सर की हालत दिनदिन खराब होती देख मुझे लगने लगा है कि शायद लोगों के दिलों से इंसानियत धीरेधीरे खत्म होती जा रही है। मेरा मानना है कि सरकार को कम से कम एक बार उनसे बैठकर बात तो करनी चाहिए। आज जंतरमंतर पर CM विजय थलपति को देखकर मुझे उम्मीद की एक किरण दिखी। आप सब क्या सोचते हैं? क्या मैं सही सोच रहा हूँ

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो से जुड़े प्रमुख शब्दों को गूगल पर टाइप किया और खोज शुरू की। परिणाम में हमें यहीं वायरल वीडियो 14 जुलाई 2026 को @ThalapathiThambi29 के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला, जहां इसे तमिलनाडु के पेरंबूर का बताया गया है।

फिर हमें Black Pepper News के यूट्यूब चैनल पर 13 जुलाई 2026 को अपलोड किया हुआ एक और वीडियो मिला। यहां पर वायरल वीडियो का क्लोज शॉट दिखाया गया है। 

इसे स्पष्ट करने के लिए हमने वायरल वीडियो और हमें मिले इस वीडियो से तुलना की है, जिसमें दोनों की समानताएं देखी जा सकती है।

और खोज करने पर हमें CNBC-TV18 के यूट्यूब चैनल पर इस रोड शो से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसे 13 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था। इसके अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पेरंबूर का दौरा किया था, जहां उन्होंने विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस बारे में टाइम्स नाउ की तरफ से भी वीडियो रिपोर्ट देखी जा सकती है, जिसे 13 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया है। बताया गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पेराम्बुर का दौरा किया और MLA कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए विजय के समर्थक कतार में खड़े हो गए।

इसके साथ ही हमने मीडिया रिपोर्टों को भी चेक किया, जिनके हवाले से यह पता चले कि सीएम विजय जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल हुए हो। लेकिन हम ऐसे किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंचे जो वायरल दावे को सटीक साबित करें। 

हां हमें उनकी पार्टी टीवीके की तरफ से एक्स हैंडल पर 22 जुलाई 2026 की एक पोस्ट मिली है , जिसमें CJP प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार से नीट परीक्षा को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है।

निष्कर्ष 

इस प्रकार हमें मिले साक्ष्यों से स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में तमिलनाडु के सीएम विजय को जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने के लिए नहीं दिखाया गया है। उनका यह वीडियो चेन्नई के एक रोड शो का है, जिसे सीजेपी के प्रदर्शन से जोड़कर भ्रामक रूप में फैलाया जा रहा है।

Result Stamp

Title: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नहीं गए CM थलापति विजय, चेन्नई के रोड शो का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply