क्या अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया” ? जानिये सच |

False National Political

६ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘News Gadi’ नामक एक पेज पर एक लिंक साझा किया गया है | लिंक में ‘Dainikbharat‘ द्वारा प्रसारित एक खबर साझा की गयी है जिसका शीर्षक इस प्रकार है – सिद्धू गेट आउट – अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, कही का नहीं रहा सिद्धू | इस खबर में यह दावा किया गया है कि, “नवजोत सिंह सिद्धू बर्खास्त, नहीं रहा अब पंजाब में मंत्री, अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल से बाहर फेंका |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशलमीडियापरप्रचलितकथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

नवज्योत सिंह सिद्धू जैसे नेता को मंत्रीपद से निकाल देना कोई मामूली बात नहीं है | जब हमने इस प्रकाशन को पढ़ा तो हमने इस खबर में लिखा पाया कि सिद्धू को मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया है | मगर प्रकाशन में दी गयी कोई भी लिंक में कोई सबूत नहीं मिला | इस वजह से हमारा शक बढ़ा और हमने इस बात की जांच की शुरुवात की | सबसे पहले हमने उपरोक्त पोस्ट में किये गए दावे को गूगल में ‘navjot singh sidhu cabinet minister kicked out’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

1.2.png

इस संशोधन में हमें ‘TOI’ और ‘ET’ द्वारा प्रसारित उपरोक्त दावे से सम्बंधित खबरें मिली |

TOI के खबर के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट में फेरबदल कर नवजोत सिंह ने सिद्धू के विभाग को (पोर्टफोलियो) को बदल दिया है | इस खबर के मुताबिक सिद्धू को अमरिंदर सिंह ने बिजली और नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का मंत्री बनाया है | इसके पहले सिद्धू स्थानीय सरकार व पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री थे | पूरी खबर को पढ़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें |

1.3.png

TOIPost | ArchivedLink

EconomicTimes के खबर के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार में स्थानीय मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया है और अब उनको बिजली और नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का मंत्री बना दिया गया है | पूरी खबर को पढ़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें |

1.4.png

EconomicTimesPost | ArchivedLink

इसके बाद जब हमने कप्तान अमरिंदर सिंह के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ढूंढा तो हमें ६ जून २०१९ का ट्वीट मिला | इस ट्वीट में कप्तान अमरिंदर सिंह ने एक नई सूची जारी की है, जिसमे उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम के साथ उनको दी गयी ज़िम्मेदारी के विभाग के बारे में भी लिखा है |

Tweet | ArchivedTweet

इस ट्वीट में तीसरे अंक पर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम दिया गया है |

1.5.png

अगर सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया होता तो उनका नाम मंत्रिमंडल के नए सूची में नहीं होता | हमारे संशोधन से यह साफ़ पता चलता है कि सिद्धू का मंत्रिमंडल में विभाग (पोर्टफोलियो) बदला गया है, मगर उनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की “नवजोत सिंह सिद्धू बर्खास्त, नहीं रहा अब पंजाब में मंत्री, अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल से बाहर फेंका |ग़लत है | नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्रिमंडल में पोर्टफोलियो बदल दिया गया है | पहले वह स्थानीय सरकार व पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री थे और अब उन्हें बिजली, नए और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत का मंत्री नियुक्त किया गया है | |

Avatar

Title:क्या अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया” ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False