यह तस्वीर वर्ष 2017 में हुये गुजरात चुनाव के समय की है और इसी डिजिटली एडिट किया गया है।

एक सर्वे की तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा की वजह से लोगों में राहुल गांधी की लोकप्रियता नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं से बढ़ गयी है।
उसमें बताया गया है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता 66% है, प्रधानमंत्री मोदी की 15%, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 7%, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की 5% और आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरवींद केजरीवाल की 4% लोकप्रियता है।
वायरल हो रहे पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

Read Also: बेंगलुरु में हुई कांग्रेस की फ्रीडम मार्च के पुराने वीडियो को भारत जोड़ो यात्रा का बताया जा रहा है।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इसकी जाँच करने के लिये यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। आप देख सकते है कि इस तस्वीर में टाइम्स नाउ लिखा है। इसी सर्वे का वीडियो 18 दिसंबर 2017 को टाइम्स नाउ के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला।
उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह सर्वे 2017 के गुजरात चुनाव के समय का है। इसमें सोशल मीडिया पर किस नेता की कितनी लोकप्रियता है उस बारें में बताया गया है। आप वायरल हो रही तस्वीर को इस वीडियो में आप 0.42 मिनट पर देख सकते है।

इसमें आप देख सकते है कि मूल तस्वीर में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, हार्दिक पटेल (वर्ष 2017 में कांग्रेस के साथ थे), भाजपा के विजय रूपाणी और कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी के बीच सर्वे किया गया था। इसमें ना ही ममता बनर्जी है, ना ही अखिलेश यादव और ना ही अरवींद केजरीवाल है। इससे हम समझ गये कि वायरल तस्वीर को डिजिटली एडिट किया गया है।
आप नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में वायरल तस्वीर और मूल तस्वीर में अंतर देख सकते है।

Read Also: क्या महिलाओं के साथ बैठे हुये शशी थरूर की तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की है?
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ गलत दावा किया गया है। इसको डिजिटली एडिट किया गया है। यह वर्ष 2017 में गुजरात चुनाव के समय किये गये सर्वे की तस्वीर है। इसका वर्तमान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:EDITED IMAGE: क्या भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ गयी है?
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: Altered
