क्या नावा में अशोक गहलोत की सभा में लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाये?

Altered Political

इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है। इसमें लोग मोदी- मोदी के नारे नहीं लगा रहे है।

पिछले हफ्ते राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। इस समारोह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते है कि अशोक गहलोत सभा में आते ही लोग मोदी- मोदी के नारे लगाते है। 

इसके साथ दावा किया जा रहा है कि नावा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में लोगों ने मोदी- मोदी के नारे लगाये।

वायरल हो रहे पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक


Read Also: क्या अशोक गहलोत ने कहा कि राम में जो “म” है उसका मतलब मोहम्मद है?


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो को देखने पर हमने पाया कि इसमें दो हिस्से है। पहला हिस्सा जहाँ कथित तौर पर लोग मोदी – मोदी के नारे लगा रहे है और दूसरा जहाँ स्टेज से ये घोषणा की जा रही है कि सभा में सिर्फ दो नारे लगेंगे राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत ज़िंदाबाद। 

हमने दोनों हिस्सों की जाँच की।

1. पहला हिस्सा

हमने इस वीडियो की जाँच फेसबुक पर कीवर्ड सर्च कर की। तो हमें यही वीडियो 13 सितंबर को IBC24 के पेज पर शेयर किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय आयोजन में शामिल होने के लिये नागौर पहुंचे।

आर्काइव लिंक

इस वीडियो में आप देख सकते है कि जब अशोक गहलोत लोगों को अभिवादन कर रहे है तब कोई मोदी- मोदी के नारे नहीं सुनाई दे रहे है। इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो एडिट किया गया है। हमने इस बात की पुष्टि करने के लिये गूगल पर कीवर्ड सर्च भी किया। परंतु हमें ऐसा कोई वेबसाइट नहीं मिला जिसने इस खबर की जानकारी दी हो।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो के बीच अंतर देख सकते है।

2. दूसरा भाग

वीडियो के इस भाग के बारे में जानकारी पाने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो ए.एन.आई के ट्वीटर हैंडल पर 13 सितंबर को शेयर किया हुआ मिला। 

उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दूदू में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने से पहले उनके सलाहकार बाबूलाल नागर ने ये घोषणा की थी कि अगर किसी ने “राजीव गांधी अमर रहे” और “अशोक गहलोत जिंदाबाद” के अलावा और कोई नारे लगाये तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जायेगा। 

आर्काइव लिंक

झी न्यूज़ के वेबसाइट पर दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दूदू में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के समारोह में ही गये थे। ये वीडियो तब का है।


Read Also: क्या राजस्थान में हुई हिंसा के बाद अशोक गहलोत ने कहा – ‘हिंदुत्व के माहौल से डर गये है’?


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में मोदी- मोदी के नारे वाली आवाज़ अलग से डाली गयी है। 

Avatar

Title:क्या नावा में अशोक गहलोत की सभा में लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाये?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Altered