१५ अगस्त २०१९ को फेसबुक के ‘Mohammad Imran Khan’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है, जो अपने आप को नागा बता रही है और कह रही है कि, १५ अगस्त हम नागालैंड वासियों के लिए ‘काला दिवस’ है | इसके साथ ही वह तिरंगा ध्वज को आग लगा देती है |

पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि,

आज भारत जश्न-ए-आजादी मना रहा है...और नागालैंड में तिरंगा जलाकर तिरंगा का अपमान किया जा रहा है...!!
नागालैंड के लोग भले ही कुछ भी करते रहे...लेकिन गद्दार मुसलमान है..!

इस पोस्ट व्दारा किया यह दावा किया जा रहा है कि, कल, यानि १५ अगस्त २०१९ को जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, तब नागालैंड में यह एक नागा लड़की भारत का तिरंगा जला रही थी | तो आइये जानते है इस विडियो व दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘Mohammad Imran Khan’ | ARCHIVE POST

अनुसन्धान से पता चलता है कि...

सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल में देकर छोटे की-फ्रेम्स में तोड़ा और उन टुकड़ों को बिंग रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें बिंग सर्च से यही विडियो यू-ट्यूब पर भी मिला | जोसेफ स्टॅलिन नामक यूजर द्वारा २२ अगस्त २०१७ को यह विडियो अपलोड किया गया था | यह पूरा विडियो है, और इस विडियो में हम लड़की को पाकिस्तान तथा खलिस्तानवादी लोगों का समर्थन करते हुए सुन सकते है | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |

इसके बाद हमने ‘naga girl burning indian national flag’ इन की-वर्ड्स के साथ गूगल किया तो हमें ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ समाचारपत्र द्वारा २४ अगस्त २०१७ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में वायरल विडियो की जानकारी है |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ | ARCHIVE NEWS

इसके अलावा इसी अनुसन्धान से हमें satyavijayi.com वेबसाइट द्वारा २६ अगस्त २०१७ को प्रसारित एक और खबर मिली | इस खबर में इस विडियो की लड़की के नागालैंड की होने पर सवालिया निशान लगाया गया है |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - satyavijayi.com | ARCHIVE NEWS

इसी अनुसन्धान से हमें ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा १४ अगस्त २०१९ को प्रसारित एक और खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, मणिपुर राज्य में नागालैंड की जनता ने १४ अगस्त को अपने अलग राष्ट्रध्वज के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - ‘इंडियन एक्सप्रेस’ | ARCHIVE NEWS

इसके अलावा हमें उपरोक्त पोस्ट में किये गए दावे सम्बन्धी कोई भी खबर या विडियो नहीं मिला |

अतः इस अनुसन्धान से यह पुख्ता तौर पर स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट के साथ साझा विडियो दो वर्ष पुराना है | विडियो में दर्शाई गई घटना कल, यानि १५ अगस्त २०१९ को नागालैंड में घटित नहीं हुई है | यही नहीं, बल्कि पुराने विडियो की घटना के बारे में भी पुख्ता तौर पर स्पष्ट नहीं हो सका | विडियो में दिखाई गई लड़की के नागालैंड से सम्बंधित होने पर भी सवालिया निशान लगाये गए है |

जांच का परिणाम : इस अनुसन्धान से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के साथ किया गया दावा कि, “आज भारत जश्न-ए-आजादी मना रहा है...और नागालैंड में तिरंगा जलाकर तिरंगा का अपमान किया जा रहा है |” सरासर गलत है | यह विडियो २०१७ का है, ना कि १५ अगस्त २०१९ का |

Avatar

Title:क्या १५ अगस्त २०१९ को नागा युवती ने भारत का तिरंगा ध्वज जलाया?

Fact Check By: R Pillai

Result: False