क्या राजनाथ सिंह द्वारा रैली में चौकीदार कहने पर ‘चोर है’ के नारे लगे ?

False National Political

२६ मार्च २०१९ को फेसबुक के ‘Deccan Daily’ पेज पर Deccan Daily द्वारा ही साझा की गई यह पोस्ट काफी चर्चा में है | पोस्ट में एक विडियो दिया गया है | विडियो में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भाषण करते नजर आ रहे है | भाषण के दौरान वह लोगों को नारा लगाने के लिए जैसे ही आवाहन करते है ‘बोलो चौकीदार’, तो भीड़ में से आवाज आती है, ‘चोर है’ | फिर वह कहते है- चौकीदार का दोबारा पीएम बनना चोर है | पोस्ट के हैडलाइन में लिखा है– “Rajnath Singh Ne Jaise Hi Kaha #Chowkidar? Bhakto Ne Pukara #Chor_Hai! | भरी सभा में राजनाथ सिंह ‘बोलो चौकीदार’ कहते हो और भीड़ उसका जवाब ‘चोर है’ से दे, यह बात मुमकिन नहीं लगती |

फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को ७५०० से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी है | आइये जानते है इसकी सच्चाई |  

ARVHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

अब यह बात तो तय है की अमूमन इस तरह के नारे बीजेपी की सभा में नहीं लग सकते | हमने विडियो को बारीकी से देखा व सुना तो पता चला की विडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है | तब हमने पोस्ट के हैडलाइन को कॉपी कर गूगल में सर्च किया | हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमें पता चला की राजनाथ सिंह ने चोर है नहीं, बल्कि प्योर है (pure) कहा था | तो हमने सर्च को आगे बढ़ाते हुए प्योर है इस की वर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया | हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमें वह मूल विडियो मिला, जिसमे राजनाथ सिंह भाषण करते नजर आ रहे है | इसके अलावा इस सभा की खबरें भी मिली |

वास्तव में राजनाथ सिंह ने कहा था – हमारा चौकीदार प्योर है (pure) | चौकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर है (Sure) | वह देश की सभी समस्याओं का क्योर है (Cure) | 

दिल्ली में २६ मार्च २०१९ को एक पार्टी प्रचार सभा में भाषण करते हुए राजनाथ सिंह ने यह वक्तव्य किया था | समाचार पत्र जागरण ने इस सभा की खबर प्रकाशित की थी |

ARCHIVE JAGRAN  

हमें इस संशोधन से जो मूल विडियो मिले उनमे से एक विडियो यू-ट्यूब पर ANI News द्वारा अपलोड किया गया है, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE VIDEO

वास्तव में यह पहला मौका नहीं है जब राजनाथ सिंह ने यह वक्तव्य किया हो | इससे पहले भी १२ फरवरी २०१९ को उत्तर ओडिशा के भद्रक शहर में पार्टी एक सभा में भाषण करते हुए उन्होंने यही नारा लगाया था, जिसकी खबर DNA India ने प्रकाशित की थी |

ARCHIVE DNA

राजनाथ सिंह के १२ फरवरी २०१९ के नारे की एक विडियो भी हमें मिली, जो आप नीचे देख सकते है | IndianExpressOnline ने यह विडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया है |

ARCHIVE EXPRESS

आइये अब देखते है कैसे की गई मूल विडियो से छेडछाड…

इस विडियो को गौर से देखने व सुनने के बाद आप नोटिस करेंगे कि २० वे सेकंड पर मूल विडियो को रोककर पहले का पार्ट जोड़ा गया है, जबकि मूल विडियो कुछ अलग है, जो निरंतर चलता रहता है | दूसरी यह बात भी गौर करने लायक है की ‘श्योर है’ की बड़ी चालाकी के साथ ‘चोर है’ के साथ मिलावट की गई है | उपरोक्त पोस्ट में राजनाथ सिंह द्वारा ‘बोलो चौकीदार’ के आवाहन के बाद सुनाई देने वाले नारे ‘चोर है’, विडियो में छेडछाड कर बाद में जोड़े गए है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, Rajnath Singh Ne Jaise Hi Kaha #Chowkidar? Bhakto Ne Pukara #Chor_Hai! सरासर गलत (FALSE) है | राजनाथ सिंह ने ‘चोर है’ नहीं, बल्कि ‘श्योर है’ कहा था |

Avatar

Title:क्या राजनाथ सिंह द्वारा रैली में चौकीदार कहने पर ‘चोर है’ के नारे लगे ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False