क्या कैथरीन ब्रिज नामक महिला ने एक साथ १७ बच्चों को जन्म देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया ?

False International Social

१८ जून २०१९ को फेसबुक के ‘LV Lokesh JaiJania’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया गया है, जिसपर अंग्रेजी में लिखा है कि, Catherine Bridge has holds the world record by giving birth to 17 babies. All of them are boys. अर्थात कैथरीन ब्रिज नामक महिला ने एक साथ १७ बच्चों को जन्म देने का विश्वविक्रम बनाया है और सब लड़के है | पोस्ट के दावे में लिखा है कि,

Mere yha to bas 7 hue the ek baar ek aurat ko   

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें – LV Lokesh JaiJania  | ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने फेसबुक पोस्ट को ढूंढने से की | woman gives birth to 17 babies इन की वर्ड्स से सर्च करने पर हमें कुछ आर्टिकल के लिंक मिले, जहाँ यह खबर साझा की गई है | हमें news-af.op-mobile.opera.com द्वारा दो अलग अलग महिलाओं की तस्वीरों के साथ एक ही खबर साझा की हुई मिली | एक लिंक पर ४ जून २०१९ को जो खबर साझा की गई है, उसमे उपरोक्त पोस्ट में साझा महिला की तस्वीर है, जो आप नीचे के स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE NEWS

जबकि, दूसरी लिंक पर भी ठीक यही खबर है, लेकिन तस्वीरें दूसरी महिला की है | आप यह २६ मई २०१९ को साझा खबर नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE NEWS

अब प्रश्न यह उपस्थित होता है कि, इनमें से कौनसी खबर सही है? दोनों खबरों में बिलकुल एक ही भाषा का प्रयोग किया गया है लेकिन तस्वीरें अलग अलग है | खबर में यह घटना कहाँ घटित हुई, इसका भी कोई उल्लेख नहीं है | इससे यह खबर अपने आप ही संदेह के घेरे में आती है |

यह संदेह होते ही हमने इन्ही की वर्ड्स के साथ गूगल पर सर्च किया, तो हमें यही खबर worldnewsdailyreport.com इस वेबसाइट पर भी मिली | इस खबर में प्रसारण की कोई तारीख नहीं है, लेकिन २३ जनवरी २०१४ से इस खबर पर प्रतिक्रिया दी जा रही है | इसका मतलब यह खबर काफी पुरानी है | news-af.op-mobile.opera.comद्वारा जो ख़बरें अलग अलग तस्वीरों के साथ दी है, उसका स्रोत इसी खबर में मिलता है, क्योंकि सभी ख़बरों का एक एक शब्द समान है |

ARCHIVE NEWS

इस खबर में दी गई जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर Indianapolis Memorial Hospital इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया, तो परिणाम से हमें पता चला कि, इस नाम का कोई हॉस्पिटल Indianapolis में नहीं है | ‘dr jack morrow 17 babies’ इन की वर्ड्स के साथ सर्च करने पर भी हमें इस नाम के साथ कोई पुख्ता परिणाम नहीं मिला |

जब हमने worldnewsdailyreport.com के पेज को ध्यान से चेक किया तो हमने देखा कि, पेज के नीचे एक डिस्क्लेमर दिया है | उसमें लिखा है कि, World News Daily Report assumes all responsibility for the satirical nature of its articles and for the fictional nature of their content. All characters appearing in the articles in this website – even those based on real people – are entirely fictional and any resemblance between them and any person, living, dead or undead, is purely a miracle. इसका अर्थ यह है कि, यह वेबसाइट व्यंगात्मक तथा काल्पनिक कंटेंट पेश करता है | इससे यह बात साफ़ हो जाती है कि, १७ बच्चों वाली खबर भी इसी श्रेणी में आती है |

अब हमने उपरोक्त दावे के स्क्रीनशॉट में साझा तस्वीरों को अलग अलग रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें पहली तस्वीर से मिलती-जुलती एक तस्वीर मिली | ‘preggophilia.com’ नामक वेबसाइट पर इन्स्ताग्राम पर साझा प्रेग्नेंट महिलाओंकी बहुत सारी तस्वीरें है | उनमें यह भी एक तस्वीर है | १० अगस्त २०१५ को यह तस्वीर पेज पर अपलोड की गई थी |

ARCHIVE PREGGOPHILIA

दोनों तस्वीरों को देखने के बाद यह बात स्पष्ट होती है कि, मूल फोटो को फोटोशोप कर महिला का पेट बढाया गया है | दोनों तस्वीरों की तुलना आप नीचे देख सकते है |

इसके बाद हमने दुसरी तस्वीर को रिवर्स इमेज किया तो पता चला कि, यह तस्वीर बहुत सारी जगह इस्तेमाल की गई है | लेकिन किसी भी लिंक से यह पता नहीं चलता की तस्वीर मूल रूप से कहाँ से ली गई है |

इसके पश्चात हमने गूगल पर ‘world record of giving birth to most children in single pregnancy’ इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें गिनीज बुक का एक लिंक मिला | इस रिकॉर्ड के मुताबिक २००९ में अमरिका की नादिया सुलेमान ने २६ जनवरी २००९ को एक साथ ८ बच्चों को जन्म दिया था | उनमें से ६ लड़के व दो लड़कियां थी | सभी जीवित है |

ARCHIVE GUINESS

इस संशोधन से यह बात साफ़ हो जाती है कि, महिला द्वारा एक साथ १७ बच्चों को जन्म दिए जाने वाली यह खबर महज एक अफवाह है | अगर ऐसा हुआ होता तो निश्चित तौर पर गिनीज बुक में रिकॉर्ड के लिए सम्पर्क किया गया होता | मीडिया में ख़बरें बड़े पैमाने पर प्रसारित होती | लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है | साथ ही दावे के साथ साझा तस्वीर भी फोटोशोप की गई है | इससे यह साबित होता है कि, यह खबर काल्पनिक है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा स्क्रीनशॉट में किया गया दावा कि, “कैथरीन ब्रिज नामक महिला ने एक साथ १७ बच्चों को जन्म देने का विश्वविक्रम बनाया है |” सरासर गलत है | यह खबर काल्पनिक है |

Avatar

Title:क्या कैथरीन ब्रिज नामक महिला ने एक साथ १७ बच्चों को जन्म देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False