क्या हेमा मालिनी गेंहूँ कटाई के लिए हेलिकॉप्टर से गयी थी?

False Political

३ अप्रैल २०१९ को यूथ वौइस् नामक एक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि और कितना विकास चाहिए..? हेलिकॉप्टर से मजदूर आ रहे है गेंहूँ काटने | तस्वीर में हम बीजेपी नेता तथा अभिनेत्री हेमा मालिनी को देख सकते है | यह तस्वीर तीन अलग अलग तस्वीरों को जोड़कर एक कोलाज के रूप में साझा की जा रही है | एक तस्वीर में हम हेमा मालिनी को हेलिकॉप्टर में बैठे हुए देख सकते है | दूसरी ओर हम उन्हें खेत में गेंहूँ काटते हुए देख सकते है | इस तस्वीर के माध्यम से यह दावा की जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी हेलिकॉप्टर से खेत में गेंहूँ काटने गयी | ‘फैक्ट क्रेसेन्डो’ द्वारा फैक्ट चेक किये जाने तक इस तस्वीर ने लगभग १३००० प्रतिक्रियाएं प्राप्त की थी | यह तस्वीर काफ़ी चर्चा में है व तेजी से साझा की जा रही है |

आर्काइव लिंक

तस्वीर के माध्यम से किया गया दावा सुनने में कुछ अटपटा लगता है | इसीलिए हमने सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने तस्वीरों को अलग कर स्क्रीनशॉट लेने के बाद गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम में हमने पाया कि हेमा मालिनी की हेलिकॉप्टर में बैठी हुई तस्वीर ट्विटर पर भी काफ़ी चर्चा में है | न्यूज़ वेव इंडिया नामक एक ब्लॉग में हमें इस तस्वीर का उल्लेख मिला | हमें हेमा मालिनी की इसी यात्रा के जुडी हुई कुछ और तस्वीरें भी मिली, जो कि आप नीचे देख सकते है |

आर्काइव लिंक

इन तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें हेमा मालिनी के अधिकारिक अकाउंट द्वारा किया गया ट्वीट मिला | २० अक्टूबर २०१५ को उनके द्वारा किये गए इस ट्वीट में हम उपरोक्त तस्वीर को देख सकते है | शीर्षक में लिखा गया है कि “चुनाव प्रचार के दुसरे दिन – पटना से रवाना” | इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी संलग्न की गयी है | इस ट्वीट से हम स्पष्ट हो सकते है कि हेमा मालिनी हेलिकॉप्टर से खेत में गेंहूँ काटने नहीं जा रही थी |

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हमने दूसरी तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम मिलने पर हम अमर उजाला के वेबसाइट पर गए | हमें १० अप्रैल २०१४ को प्रकाशित की गयी तस्वीरें मिली | तस्वीरों के शीर्षक में लिखा गया है कि “जब ड्रीम गर्ल ने काटी वोटों की फसल!” | विवरण में लिखा गया है कि खेतों में ग्रामीण महिलाओं के संग काट रही गेंहूं की फसल, शायद गेंहू की फसल वोटों की फसल में तब्दील हो जाए |

आर्काइव लिंक

इस तस्वीर को हमने अमर उजाला के २०१४ के आर्काइव में ढूँढने की कोशिश की | हमें १० अप्रैल २०१४ को पन्ने नंबर १३ पर अख़बार में प्रकाशित तस्वीर मिली | उसके विवरण में लिखा गया है कि मथुरा से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने चुनाव क्षेत्र में चुनावी फसल काटते हुए नज़र आई |

आर्काइव लिंक

यह बात स्पष्ट है कि तस्वीरें दो अलग अलग साल व जगह की है | सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें अलग अलग घटनाओं को जोड़कर एक बताकर साझा की जा रही है | दोनों घटनाओं में हेमा मालिनी हरे रंग की साड़ी पहने हुई है जिस वजह से इन तस्वीरों को एक ही घटना के रूप में बताकर साझा करना आसान था | बारीकी के देखने पर हमें तस्वीरों में कुछ फ़र्क़  नज़र आए |  

उपरोक्त तस्वीर में हम देख सकते है कि हेमा मालिनी के दोनों साड़ियों के बॉर्डर का डिजाईन अलग है।

निष्कर्ष : संशोधन के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर व किये गए दावों को गलत पाया। पहली तस्वीर २० अक्टूबर २०१५ को पटना में खिंची गयी थी व दूसरी तस्वीर १० अप्रैल २०१४ को मथुरा में खिंची  गयी थी | इससे यह साबित होता है कि हेमा मालिनी हेलिकॉप्टर से खेत में फसल काटने नहीं गयी थी |

Avatar

Title:क्या हेमा मालिनी गेंहूँ कटाई के लिए हेलिकॉप्टर से गयी थी?

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False