क्या करीना कपूर खान और तैमूर अली खान खुले आम बीजेपी का समर्थन कर रहें हैं? जानिये सच |

False National Political

२ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Aakash Tripathi’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | फोटो में करीना कपूर खान उनके बेटे तैमूर के साथ कहीं जाते हुए दिख रही है और चित्र के अनुसार बीजेपी का समर्थन करने के लिए करीना ने पार्टी का दुपट्टा और तैमूर ने पार्टी का टी-शर्ट पहना है | साथ ही तैमूर ने पार्टी का झंडा हाथ में पकड़ा है और सर पर भगवा पगड़ी भी पहनी है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – #तैमूर बाबू भाई (मोदी)- तैमूर बीजेपी का समर्थन कर रहा है कुछ समझ में नहीं आ रहा है | मै- लड़की का चक्कर बाबू भाई लड़की का चक्कर.. |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि करीना और तैमूर खुले आम बीजेपी का समर्थन कर रहें है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

ARCHIVED POST

https://twitter.com/MirchandaniYana/status/1123574872624418820

ARCHIVED POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस तस्वीर के दावे को गूगल मे ‘करीना कपूर वोट’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमें MumbaiMirror समाचार वेबसाइट पर २९ अप्रैल २०१९ को प्रसारित एक खबर मिली, जिसमे लिखा गया है कि, करीना कपूर खान अपना मतदान देने के लिए तैमूर अली खान को भी साथ में ले गई थी | इस ख़बर से साफ़ पता चलता है कि mumbaimirror द्वारा दी गयी ख़बर मे तस्वीर और उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर एक ही दिन की है |

जब इस सन्दर्भ में हमने youtube मे ढूंढा, तो हमें इस पर विडियो भी मिला |

विडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

ट्विटर पर ‘#Taimur’ देकर ढूँढने पर हमें News18.com के अधिकारिक अकाउंट से किया गया ट्वीट भी मिला |

ARCHIVED TWEET

इस ट्वीट में साझा ३ तस्वीरों मे से एक तस्वीर उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर से मिलती-जुलती है, जिसे तब खिंचा गया था, जब करीना अपना मतदान देने जा रहीं थी | इस तस्वीर को फोटोशोप का इस्तेमाल करके उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर बनायी गयी है |

हमने दोनों तस्वीरों को विश्लेषण के लिए नीचे दिया है |

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में जो फोटो साझा किया गया है वह फोटोशोप के ज़रिए भ्रम पैदा करने के लिए बनायीं गयी है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “करीना कपूर खान और तैमूर अली खान खुले आम बीजेपी का समर्थन कर रहें हैं |” सरासर गलत है | उपरोक्त फोटो को फोटोशोप के मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदला गया है |

Avatar

Title:क्या करीना कपूर खान और तैमूर अली खान खुले आम बीजेपी का समर्थन कर रहें हैं? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False