क्या मनकापुर के टिकरी जंगल की नदी में ५० से अधिक मगरमच्छ देखे गये? जानिये सच |

False National Social

२४ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Davlu Varma’ नामक एक यूजर द्वारा एक वीडियो साझा किया गया, वीडियो मे एक नदी में कई सारे घड़ियाल दिखाई दे रहें है, पोस्ट का विवरण कुछ इस प्रकार है – मनकापुर टिकरी जंगल के पास टेड़ी नदी मे लगभग 50 से अधिक मगरमच्छ देखे गए | पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, “उत्तर प्रदेश के मनकापुर टिकरी जंगल के पास की नदी में ५० से भी अधिक मगरमच्छ देखे गये हैं |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस वीडियो के बारे में youtube में ‘river full of crocodile’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें उपरोक्त पोस्ट से हुबहू मिलता-जुलता वीडियो मिला | यह वीडियो एक वर्ष पहले तीन अलग अलग यूजर ने अपलोड किया था |

इन वीडियो के कमेंट्स में हमें ‘Everglades-US’ और ‘Vishwamitri-Gujarat’ – इन दो जगहों के बारे में पता चला |

फिर हमने YouTube पर ‘helicopter flying over river full of crocodiles’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें एक और उपरोक्त पोस्ट से मिलता-जुलता वीडियो मिला |

यह वीडियो २९ अप्रैल २०१८ को Dharmesh Vaghela द्वारा अपलोड किया गया था | 

इसके एक महीने बाद यानी दिनांक २३ मई २०१८ को ‘ROFFS Ocean Fishing Forecasting Service’ यूज़र द्वारा यही वीडीयो Everglades का बताया गया है।

चूँकि वीडीयो भारत के गुजरात में बहने वाली विश्वामित्री नदी के नाम से भी दर्शित है, इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने वरोदरा सर्कल के  मुख्य फ़ॉरेस्ट ऑफ़िसर श्रीमती आराधना साहू से बात की, उन्होंने स्पष्ट रूप से इस वीडीयो को ख़ारिज करते हुये कहा कि ये वीडीयो विश्वामित्री के मगरमच्छों का नहीं है।

इस अनुसंधान से यह बात साफ़ पता चलती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दिया गया वीडियो ना ही मनकापुर टिकरी जंगल के पास का नहीं है और ना ही यह वीडीयो विश्वामित्री नदी का है।

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, उत्तर प्रदेश के मनकापुर टिकरी जंगल के पास की नदी में ५० से भी अधिक मगरमच्छ देखे गये हैं, ग़लत है।

Avatar

Title:क्या मनकापुर के टिकरी जंगल की नदी में ५० से अधिक मगरमच्छ देखे गये? जानिये सच |

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False