ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से घिरे घरों की तस्वीर, बिहार बाढ़ के रूप में साझा की जा रही है |

False International Social

१७ जुलाई २०१९ को Are bhai bhai bhai नामक एक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “लोगों द्वारा नजरअंदाज किया गया, कोई बड़ा मुद्दा नहीं, कोई मदद नहीं, अपने बिहार का सहयोग करें … मुंबई या केरल का नहीं | दुखद वास्तविकता, बिहार डूब रहा है” | तस्वीर में हम एक बाढ़ से डूबे हुए रिहायशी क्षेत्र को देख सकते है, इस पोस्ट को इस दावें के साथ फैलाया जा रहा है कि यह तस्वीर बिहार की है | हालही में आई बाढ़ से बिहार और असम के राज्यों में लगभग २०० से अधिक लोगों की मौत हुई है, व इन दोनों राज्यों में लगभग एक करोड़ लोग इस त्रासदी से अभीभी पीड़ित है | इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से साझा किया जा रहा है व फैक्ट चेक किये जाने तक यह पोस्ट ८४०० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चूका था |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

संशोशन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से किया, जिसके परिणाम में यह पता चला कि यह तस्वीर फरवरी २०१९ में पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया की विनाशकारी बाढ़ के दौरान ली गई थी जिसे कई मीडिया संगठनों ने प्रकाशित किया था | 

४ फरवरी २०१९ को सीएनएन द्वारा प्रकाशित एक खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के लगभग २०००० घर इस बाढ़ से प्रभावित हुए थे बाढ़ के चलते कई मगरमच्छ, सांप व अन्य जेहरिले जीव रिहायशी  इलाकों में बहकर आ गए थे, सीएनएन के इस खबर के साथ इस त्रासदी एक विडियो भी दिया गया था जो ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ द्वारा हुए विनाश को दर्शाता है | इस विडियो में हम सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर देख सकते है |

आर्काइव लिंक

सीएनएन की वेबसाइट पर दी गई बाढ़ की तस्वीर को ध्यानपूर्वक देखने पे हमें दाएं हाथ के उपरी किनारे पर छोटे अस्क्षरों में फोटोग्राफर का नाम लिखा पाया | फोटोग्राफर का नाम “Ian Hitchcock Getty Images” लिखा है |

इसके पश्चात हमने गेट्टी इमेज में इस तस्वीर को फोटोग्राफर के नाम से ढूँढा, परिणामस्वरुप हमें उसके द्वारा क्लिक की गई ऑस्ट्रेलिया के टाउनस्विल बाढ़ की तस्वीरें मिली, तस्वीर के विवरण में लिखा गया है कि “४ फरवरी २०१९ को टाउनसविल, ऑस्ट्रेलिया में उपनगर इदालिया के बाढ़ वाले टाउनस्विल का एक सामान्य दृश्य” | 

Embed from Getty Images

आर्काइव लिंक 

ऑस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र dogruhaber ने इस तस्वीर को अपने ६ फरवरी २०१९ के एडिशन में इस खबर के साथ प्रकाशित किया था कि लगातार एक हफ्ते की भारी बारिश के चलते क्वींसलैंड के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया था |  

आर्काइव लिंक 

इस साल की शुरुआत में, पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया में हुई भारी बारिश के कारण क्वींसलैंड में टाउनस्विल शहर में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते हजारों लोगों को अपने घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा था | आप यहाँ बाढ़ के बारे में पढ़ सकते है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष : तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरो क्त पोस्ट को गलत पाया है, यह तस्वीरें पांच महीने पुरानी ऑस्ट्रेलिया के है और इन्हें वर्तमान में बिहार में आई बाढ़ की तस्वीरें बताकर फैलाया जा रहा है |

Avatar

Title:ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से घिरे घरों की तस्वीर, बिहार बाढ़ के रूप में साझा की जा रही है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False