ईरान के हमले में गिरे अमेरिकी जहाज का नहीं , गेम का वीडियो है…

Misleading Social

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया  पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान की सीमा में एक अमेरिकी विमान को नष्ट कर दिया गया है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ईरान के मरुस्थल में अमेरिकी एयर क्राफ्ट ध्वस्त

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें  इस्टाग्राम रील  पर मिली, जिनमें से एक वीडियो पर redgaming88 लिखा हुआ था>

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर   हमें Red Gaming नाम के पेज का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट मिला। इस पेज की पड़ताल करने पर हमें यह वायरल वीडियो भी मिला।

आगे की जांच में हमने ‘RedGaming881’ के सोशल मीडिया हैंडल खंगाले।  पेज के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इस पर सिमुलेशन गेम्स  के क्लिप्स शेयर किए जाते हैं। पेज के एडमिन ‘अर्फाज आलम’ ने विश्वास न्यूज को बताया कि यह उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया गेमिंग फुटेज ही है।

अपने पेज पर  ‘RedGaming881  ने अन्य कई वीडियो भी अपलोड किया है। निम्न में देखें।

इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें, यह पुष्टि की गई हो कि वायरल वीडियो ईरान के मरुस्थल में अमेरिकी एयर क्रॉफ्ट को नष्ट करने की है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ईरान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट ध्वस्त होने के दावे के साथ वायरल

Result Stamp

Title: ईरान के हमले में गिरे अमेरिकी जहाज का नहीं , गेम का वीडियो है…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply