इस वीडियो में दिख रही महिला मिनाक्षी लेखी नहीं है। हमने इस बात की पुष्टि उनके पी.ए से की है।

हाल ही में कुछ पत्रकारों ने आंदोलन कर रही महिला पहलवानों के बारे में भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी से सवाल पूछने की कोशिश की। उसी दौरान वे वहाँ से भागती हुई नज़र आयी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसका मज़ाक उड़ाते हुये लोग इंटरनेट पर एक वीडियो शोयर कर रहे है। उसमें आप एक महिला को डांस करते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि वह महिला भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, ये वही मीनाक्षी लेखी है जो पत्रकारों के सामने भाग रही थी।

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर किया। वहाँ हमें कई यूज़र्स द्वारा यह वीडियो पोस्ट किया हुआ मिला। उनमें से एक यूज़र ने इस वीडियो का लंबा वर्जन पोस्ट किया है। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इस वीडियो में हमें वह महिला भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी जैसी नहीं दिख रही थी। इसलिये हमने मिनाक्षी लेखी और इस महिला की तस्वीर का तुलनात्मक विश्लेषण किया। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसमें समझ आ रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला मिनाक्षी लेखी जैसी नहीं लग रही है।

इसके बाद हमने इस बात की पुष्टि करने के लिये मिनाक्षी लेखी के पी.ए से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह दावा गलत है। वायरल वीडियो में डांस कर रही महिला मिनाक्षी लेखी नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में दिख रही महिला भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी नहीं है।

Avatar

Title:क्या इस वीडियो में डांस कर रही महिला भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी है?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False