इस वीडियो में दिख रही महिला कांग्रेस नेता डॉली शर्मा है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। उसमें आप एक महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर टीका करते हुए सुन सकते है। कोरोना महामारी में सरकार काम अच्छा नहीं हुआ और इसकी वजह से देश की बुरी हालत हो गई ऐसा ये महिला बोल रहीं है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये महिला भाजपा नेता एवं सांसद मेनका गांधी है।

वीडियो के शीर्षक में लिखा है, सुनिये भाजपा की सांसद माननीया मेनका गाँधी जी क्या कह रही हैं।

फेसबुक

https://twitter.com/anamikaa_143/status/1397797379957428226

आर्काइव लिंक

ऐसे कई वीडियो का अनुसंधान फैक्ट क्रेसेंडो करता चला आ रहा है व उनकी प्रमाणिता अपने पाठकों तक पहुंचाई है।

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो को इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से रीवर्स इमेज सर्च किया। नतीजन हमें इस वीडियो का विस्तारित संस्करण डॉली शर्मा नामक एक आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर 20 अप्रैल 2021 को प्रसारित किया हुआ मिला।

यह एक लाइव वीडियो है और इसमें उन्होंने कोरोना की वजह से परेशान गाज़ियाबाद स्थित मरीज़ों के बारे में बोला है। वे वहाँ के डीएम, सीएमओ और डॉक्टरों से मरीज़ों की बुरी हालत के खिलाफ सवाल उठा रही है।

इस वीडियो में वायरल हो रहे वीडियो में कहीं जा रही बातों को आप 14.15 मिनट से आगे तक देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

फिर हमने इस फेसबुक अकाउंट को खंगाला तो पाया कि डॉली शर्मा उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद की एक कांग्रेस नेता है। वे वर्ष 2019 में गाज़ियाबाद से कांग्रेस की लोकसभा की प्रत्याशी रही हैं।

इससे हम यह कह सकते है कि वायरल हो रहे वीडियो का भाजपा नेता मेनका गांधी से कोई सम्बंध नहीं है।

नीचे दिए गए तुलनात्मक विश्लेषण में आप कांग्रेस नेता डॉली शर्मा व भाजपा नेता मेनका गांधी में अंतर देख सकते है।

जाँच के दौरान हमने पाया कि डॉली शर्मा ने 15 जनवरी को ट्वीट कर इसका स्पष्टिकरण भी दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये वीडियो कोरोना की दूसरी लहर के समय लोगों की बुरी हालत को देखते हुए बनाया थी। इसका भाजपा नेता मेनका गांधी से कोई संबन्ध नहीं है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि उपरोक्त गलत है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही महिला कांग्रेस नेता डॉली शर्मा है। इस वीडियो का भाजपा नेता मेनका गांधी से कोई सम्बंध नहीं है।

Avatar

Title:भाजपा नेता मेनका गांधी नहीं, बल्कि ये कांग्रेस नेता डॉली शर्मा पीएम मोदी पर टीका कर रही है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False