भैंस को गोली मारने का वीडियो पाकिस्तान का है; भारत का बोलकर वायरल…

Missing Context Social

यह वीडियो भारत का नहीं है। इसमें दिखायी गयी घटना पाकिस्तान के कराची की है। 

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। उसमें आप कई लोगों को एक भैंस को पकड़ने के लिये उसके पीछे भागते हुये देख सकते है। उसमें कुछ लोग हथियार लेकर भैंस को पकड़ रहे है। कुछ समय बाद एक शख्स भैंस को राइफल से गोली मार देता है। 

यह वीडियो भारत का बोलकर फैलाया जा रहा है। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “एक जानवर के लिए इतने हथियार निकले हैं और हथियारों की कैटेगरी पर भी ध्यान दीजिए। आप कहा हो? क्या हैं आपकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य? आप की सोच केवल पेट्रोल-गैस-प्याज़-टमाटर के बढ़ते दाम पर सरकारों को कोसने तक ही सीमित हैं।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक


Read Also: पाकिस्तान की तस्वीर को भारत के सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत के रूप में वायरल


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो स्पोर्ट्सन्यूज़ 247 उर्दू नामक एक चैनल पर 21 जुलाई 2021 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि कराची में कुर्बानी 2021 से पहले भैंस बेकाबू होकर भाग गयी थी। लोगों ने उस पर गोली चलाई।

आर्काइव लिंक

इसको ध्यान में रखकर हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमने 22 जुलाई 2021 को गल्फ न्यूज़ के वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में पाया कि कराची में ईद-उल-अजहा के दिन एक भैंस के बलिदान देने से पहले उसके मालिकों ने उसपर अत्याचार कर उसे गोली मारी। 

यह घटना कराची के स्कीम-33 इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी की है। भैंस की बलि देने से पहले उसे वश में करने के लिये रिपीटर राइफल और टीटी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। इस घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस ने इस मामले में लगभग चार लोगों को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग एक घंटे तक चली। उस समय भी यह वीडियो काफी वायरल हुआ था और इंटरनेट पर लोग इस घटना पर काफी आक्रोश जता रहे थे।

आर्काइव लिंक

इससे हम यह कह सकते है कि यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का है।


Read Also: तिरंगे के अपमान का वायरल वीडियो केरल से नहीं; वो तो पाकिस्तान के कराची शहर का है


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ पूरा कथन नहीं बताया गया है। यह वीडियो भारत का नहीं बल्की पाकिस्तान के कराची का है।

Avatar

Title:भैंस को गोली मारने का वीडियो पाकिस्तान का है; भारत का बोलकर वायरल…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Missing Context