कौन है नेहरु को सबके सामने चूमने वाली महिला ? जानिये सच |

False National Political

एक फेसबुक पोस्ट मे यह दर्शाया जा रहा है की भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को एक महिला खुले आम गाल पर चुम्बन कर रहीं है | चित्र को इस प्रकार दर्शाया गया है जिससे यह लगे कि नेहरु का चरित्र शंकास्पद है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

उपरोक्त चित्र पर व्यंग करते हुए दावा किया गया है कि ‘आज़ादी की भयंकर लड़ाई में, बायें गाल पर गोली खाते पंडित चाचा नेहरु’ | नेहरु के निजी जीवन से जुड़ी इस प्रकार की कई तस्वीरें है जिन्हें ग़लत तरीके से दर्शाया गया है | उपरोक्त चित्र मे किया गया दावा कितना सच है यह ढूँढने के लिए हमने जांच कि शुरुआत यांडेक्स इमेज मे यह चित्र को अपलोड करके सर्च करने से की |

परिणाम मे हमें न्यूज़क्लिक का एक पोस्ट मिला |

इस पोस्ट को पढ़ने पर हमें यह ज्ञात हुआ कि उपरोक्त चित्र मे नेहरु के बायें गाल पर चुम्बन करने वालीं महिला उनकी भतीजी नयनतारा सेहगल है | पोस्ट को पूरा पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

NewsclickPost | ArchivedLink

इसके बाद हमने गूगल में नयनतारा सेहगल के युवा उम्र का चित्र ढूँढा |

नयनतारा सेहगल की युवा उम्र का चित्र उपरोक्त चित्र से मिलने पर हम इस बात पर तो निश्चित हो गए कि चित्र मे दर्शायी गयी महिला नेहरु की भतीजी ही थी |

Z:\Nita\screenshot-www.facebook.com-2019.04.03-15-01-59.png

फिर हमने ढूँढा की यह चित्र कहाँ लिया गया था | न्यूज़ क्लिक के प्रकाशन में लिखा था कि जब नेहरु लन्दन गए थे तब उनकी बहन विजयालक्ष्मी पंडित और उनकी भतीजी नयनतारा सेहगल से मिले थे |

NewsclickPost | ArchivedLink

ब्रिटिश पाथ द्वारा प्रकाशित इस विडियो को फ्रेम दर फ्रेम देखने पर हमें नयनतारा का उपरोक्त चित्र मे दर्शायी गयी स्थिति दिखाई दी | नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट में आप पूरी घटना को फ्रेम दर फ्रेम देख सकतें हैं |

Z:\Nita\sgvd.png

यूट्यूब का विडियो पूरा देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

YoutubeVideo

नयनतारा पहले आकर नेहरु से गले मिलतीं है फिर नेहरु को पीछे से गाल पर एक चुम्बन करती हैं | इस बात से यह स्पष्ट होता है कि उपरोक्त चित्र पंडित जवाहरलाल नेहरु और उनकी भतीजी का है | जब नेहरु १९५५ में लन्दन गए थें, तब यह तस्वीर  खिंची गयी थी और अब यह गलत उद्देश्य से साझा की जा रही है |

निष्कर्ष : ग़लत

तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि दर्शाया गया चित्र पंडित जवाहरलाल नेहरु की भतीजी का है और किसी अन्य महिला का नहीं | १९५५ में जब नेहरु लन्दन गए थें तब उनकी बहन और भतीजी उनका हवाई अड्डे पर स्वागत करने आये थे | नयनतारा सेहगल ने अपने मामा पंडित जवाहरलाल नेहरु का स्वागत करते वक़्त उनके गाल पर चुम्बन किया, यह उस वक़्त यह तस्वीर ली गई  | उपरोक्त दावा ग़लतभ्रामक है |

Avatar

Title:कौन है नेहरु को सबके सामने चूमने वाली महिला ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False