४ जनवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई नवभारत टाइम्स की यह खबर काफी चर्चा में है और उसके भी काफी पहले से ख़बरों में छाई हुई है | हैडलाइन तथा खबर में यह कहा गया है कि पत्नी ने सांप जैसी दिखने वाली ड्रेस पहनी थी जिसे असली का सांप समझकर पति ने उसका पैर तोड़ दिया | खबर में कुछ बातें ऐसी है जिसपर विश्वास करना कठिन है | सो यह जानना जरुरी है कि क्या वाकई में इस तरह की कोई घटना घटित हुई है? जानते है सच्चाई |

ARCHIVE-NBT

देखते है यह खबर फेसबुक पर कितना असर जमा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक खबर को गर्व है हम भारतीय है, स्टंट के दीवाने तथा नरेन्द्र मोदी हर हिन्दुस्तानी कि शान इन तीनो पेजेस पर ५२० लाइक, १२ कमेंट्स, ५९ शेयर मिले है |

ARCHIVE-GARV

खबर में कहा गया है कि...
नवभारत टाइम्स की खबर में कहा गया है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में घटित हुई है | यहां की एक महिला ने पैरों पर सांप जैसी दिखने वाली स्टोकिंग्स पहनी थी। लेकिन महिला के पति ने उसके पैरों को असली सांप समझ लिया | और एक बेसबॉल बैट से उसे मारने के लिए जोरदार वार कर दिया। सच्चाई का पता चला, तब पत्नी काफी बुरी तरह घायल हो चुकी थी |

खबर में आधार के तौर पर पाकिस्तानी कमुनिटी इन ऑस्ट्रेलिया का एक फेसबुक पोस्ट दिया है जो कि नीचे देखा जा सकता है |

ARCHIVE-FACEBOOK

संशोधन से यह पता चलता है की...
जब हम खबर पढ़ते है तो व पोस्ट में फोटो देखते है तो आशंका होती है कि क्या स्टोकिंग्स पहने हुए पैर तथा जख्मी पैर वही है? अगर है भी तो फोटो में उस महिला का चेहरा क्यूँ नहीं लिया गया | इसके अलावा तीन अलग फोटो देना व घटना के बारे में बहुत ही कम जानकारी यह बातें भी संभ्रम पैदा करती है | सो संशोधन में जो बाते सामने आई वह इस प्रकार है....

  1. जब हमने फेसबुक पोस्ट में दी गई इन तीनों तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज किया तो देखा कि यह खबर को दुनिया भर कि मीडिया ने प्रकाशित व प्रसारित किया है | बहुत खंगालने पर हमें ट्वीटर पर दो ऐसे अकाउंट मिले जहाँ यह स्टोकिंग्स पहने पैरों कि दोनों फोटो मिली | एक अकाउंट mimi का है जो एक जापानी कम्पनी है और इस तरह के प्राणियों के आकार एवं स्टाइल के पहनावे बनाती है | दोनों मूल फोटो नीचे दिए लिंक पर देखे जा सकते है |

ARCHIVE mimi

  1. युक्का के नाम से दूसरा एक ट्वीट मिलता है वह भी जापानी भाषा में है | इस ट्वीट में भी यह दोनों फोटो दिखाई देते है जो इंग्लिश भाषांतरण के साथ नीचे कि लिंक पर देखे जा सकते है|

ARCHIVE TWEETER

  1. तीसरा फोटो जो है वह wordpress.com से लिया गया है | वास्तव में वह फोटो जख्म पर किस तरह टाँके किये जाते है व पट्टी बाँधी जाती है इसका प्रशिक्षण दिए जाने का है जिसका विवरण नीचे कि लिंक पर देखा जा सकता है |

ARCHIVE-WORDPRESS

जांच का परिणाम : संशोधन से स्पष्ट होता है कि खबर में इस्तेमाल किये हुए तीनों फोटो दो अलग अलग ट्वीटर अकाउंट से उठाये गए है | अतः यह खबर पूरी तरह गलत (FALSE) है |

Avatar

Title:पत्नी ने पहनी ऐसी ड्रेस, पति ने सांप समझकर तोड़ दिया पैर | क्या यह सच है?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False